Categories: Obituaries

प्रख्यात अर्थशास्त्री अभिजीत सेन का निधन

योजना आयोग के पूर्व सदस्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रमुख विशेषज्ञों में से एक अभिजीत सेन का निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। सेन के भाई डॉ. प्रणब सेन ने यह जानकारी दी। सेन का करियर चार दशक से अधिक लंबा रहा। वह कैम्ब्रिज के ऑक्सफोर्ड में तथा नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अर्थशास्त्र पढ़ा चुके हैं। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अभिजीत सेन के बारे में

  • अभिजीत सेन ने कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर भी अपनी सेवाएं दीं, जिसमें कृषि लागत और मूल्य आयोग का अध्यक्ष पद भी शामिल है।
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान अभिजीत सेन साल 2004 से साल 2014 तक योजना आयोग के सदस्य रहे।
  • सेन को साल 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। साल 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सत्ता में आने पर, उसने सेन को ‘‘दीर्घकालिक अनाज नीति’’ बनाने के वास्ते एक उच्च स्तरीय कार्यबल के प्रमुख का पद सौंपा।
  • बता दें सेन गेंहू और चावल के लिए सार्वभौमिक जन वितरण प्रणाली के घोर समर्थक थे। उनका तर्क था कि खाद्य पदार्थों पर दी जाने वाली रियायतों से राजकोष पर पड़ने वाले बोझ को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता है।
  • सेन संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), एशियाई विकास बैंक, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन, कृषि विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय कोष और ओईसीडी विकास केंद्र जैसे अनेक वैश्विक अनुसंधान एवं बहुपक्षीय संगठनों से भी जुड़े रहे।

Find More Obituaries News

Recent Posts

उत्तराखंड ने पतंजलि आयुर्वेद के 14 उत्पादों के लाइसेंस किए निलंबित

उत्तराखंड सरकार ने भ्रामक विज्ञापनों का हवाला देते हुए बाबा रामदेव द्वारा स्थापित पतंजलि आयुर्वेद…

48 mins ago

भारत ने क्रूड पेट्रोलियम पर घटाया विंडफॉल टैक्स घटाया

भारत ने पेट्रोलियम क्रूड पर अपने अप्रत्याशित कर को समायोजित किया है, इसे 1 मई…

1 hour ago

डीआरडीओ की बनाई पनडुब्बी रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के मामले में एक और बड़ी कामयाबी मिली है।…

2 hours ago

RBI ने कैंसिल कर दिया इस NBFC का लाइसेंस

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अनियमित ऋण प्रथाओं का हवाला देते हुए दिल्ली स्थित गैर-बैंकिंग…

2 hours ago

भारत और यूरोप 6G सहयोग को करेंगे मजबूत

भारत का भारत 6G गठबंधन अमेरिका के साथ इसी तरह के समझौते के बाद, यूरोप…

2 hours ago

चीनी आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता: चिंता का कारण

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट चीनी आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता…

3 hours ago