Categories: Defence

पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में अभ्यास प्रस्थान का आयोजन किया गया

पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय के तत्वावधान में दिनांक 11-12 अक्टूबर, 2022 को कृष्णा गोदावरी बेसिन अपतटीय विकास क्षेत्र (ओडीए) में एक अपतटीय सुरक्षा अभ्यास ‘प्रस्थान’ आयोजित किया गया। हर छह महीने में आयोजित यह अभ्यास अपतटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण तत्व है और इसका उद्देश्य अपतटीय रक्षा में शामिल सभी समुद्री हितधारकों के प्रयासों को एकीकृत करना है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

नौसेना के नेतृत्व में इस अभ्यास में विभिन्न ऑइल ऑपरेटरों जैसे ओएनजीसी, आरआईएल, वेदांता, और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में एपी समुद्री पुलिस, एपी मत्स्य पालन विभाग और तटरक्षक बल सहित अन्य हितधारकों की भागीदारी देखी गई। दो दिवसीय अभ्यास के परिणामस्वरूप काकीनाडा से दूर अपतटीय रक्षा क्षेत्र में अनेक प्रकार की आकस्मिकताओं के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और प्रतिक्रिया कार्यों को परिष्कृत किया गया।

 

आतंकवादी घुसपैठ, बम विस्फोट, हताहतों की निकासी, खोजबीन एवं बचाव, मैन ओवरबोर्ड, विशाल अग्निकांड, तेल रिसाव एवं सामूहिक निकासी जैसी आकस्मिकताओं का अभ्यास किया गया। इस अभ्यास ने सभी हितधारकों को पूर्वी अपतटीय विकास क्षेत्र (ओडीए) में प्रतिक्रिया देने और आकस्मिकताओं से निपटने के लिए उनकी तत्परता का आकलन करने के साथ-साथ एक समन्वित तरीके से एक साथ काम करने का एक वास्तविक अवसर प्रदान किया।

Find More News Related to Defence

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago