Categories: International

न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप

न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह में भूकंप आया। बता दें कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का अनुमान 10 किमी की गहराई में था और अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली द्वारा शीघ्र ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भूकंप की तीव्रता को देखते हुए यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम ने 300 किमी के दायरे में निर्जन द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा कि भूकंप के बाद न्यूजीलैंड के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है। बता दें कि न्यूज़ीलैंड भूकंप के प्रति काफी संवेदनशील है क्योंकि यह दुनिया की दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों – प्रशांत प्लेट और ऑस्ट्रेलियाई प्लेट की सीमा पर स्थित है। यह देश एक तीव्र भूकंपीय गतिविधि के एक क्षेत्र के किनारे पर भी है जिसे रिंग ऑफ फायर के रूप में जाना जाता है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में हर साल हजारों भूकंप आते हैं।

 

गौरतलब है कि पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में भूकंप आया था। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के पास 15 फरवरी को 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया था कि भूकंप, उत्तर और दक्षिण द्वीपों को अलग करने वाले कुक जलडमरूमध्य के 74 किलोमीटर (50 मील) नीचे गहराई में आया था। राजधानी में चक्रवात की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई थी।

 

भूकंप के झटके ऑस्‍ट्रेलिया में भी

 

भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके ऑस्‍ट्रेलिया में भी महसूस किए गए थे। इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि फिजी, न्‍यूजीलैंड और टोंगा में 0.3 मीटर ऊंची समुद्री लहरें देखी गई हैं। मगर अथॉरिटीज ने कहा है कि न तो ऑस्‍ट्रेलिया और न ही न्‍यूजीलैंड पर सुनामी का कोई खतरा है।

 

न्यूजीलैंड: तेज़ तथ्य

 

  • आधिकारिक नाम: न्यूज़ीलैंड/आओटियरोआ (माओरी)
  • सरकार का रूप: संसदीय लोकतंत्र
  • राजधानी: वेलिंगटन
  • जनसंख्या: 4,545,627
  • आधिकारिक भाषाएँ: अंग्रेजी/माओरी
  • मुद्रा: न्यूजीलैंड डॉलर
  • प्रधान मंत्री: क्रिस्टोफर जॉन हिपकिंस
  • क्षेत्र: 103,883 वर्ग मील (269,055 वर्ग किलोमीटर)
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएँ: दक्षिणी आल्प्स, कैकौरा पर्वतमालाएँ
  • प्रमुख नदियाँ: वाइकाटो, क्लुरथा, रंगिटिकी, वांगानुई, मानावातु, बुलर, राकिया, वेताकी, वायाउ।

Find More International News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago