Categories: Imp. days

पृथ्वी दिवस: 22 अप्रैल

हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य होता है पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। दरअसल हमारे देश में धरती को मां के समान माना जाता है लेकिन इतनी महत्वता के बावजूद अंधाधुन पेड़-पौधे की कटाई हो रही है। ऐसे में विश्व पृथ्वी दिवस के जरिए लोगों को ज्यादा ज्यादा पेड़ पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसको मनाने का उद्देश्य लोग को पृथ्वी के महत्‍व को बताना और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए जागरूक करना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विश्व पृथ्वी दिवस (Earth Day 2023) की थीम

हर साल पृथ्वी दिवस अलग-अलग थीम के साथ समाज में जागरुकता फैलान के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस साल पृथ्वी दिवस (Earth Day) की थीम Invest In Our Planet यानी हमारे ग्रह में निवेश करें, रखी गई है। इसी के साथ यह विश्व पृथ्वी दिवस (Earth Day) का 53वां आयोजन होगा।

 

पृथ्वी दिवस का इतिहास

 

विश्व पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले 1970 में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। इसके ठीक एक साल पहले यानी 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण बड़ी त्रासदी हो गई थी। इस हादसे ने कई लोगों को चपेट में लिया था। उसी दिन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का निर्णय लिया गया और नेल्सन के कहने पर 22 अप्रैल को करोड़ों की संख्या में अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस को सेलिब्रेट किया। पृथ्वी दिवस या अर्थ डे जैसे शब्द को दुनिया के सामने लाने वाले सबसे पहले व्यक्ति जूलियन कोनिग थे। कोनिग जन्मदिन 22 अप्रैल को होता था। इसी वजह से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आंदोलन की शुरुआत भी उन्होंने इसी दिन की और इसे अर्थ डे का नाम दे दिया।

 

Find More Important Days Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago