Categories: Uncategorized

विदेश मंत्री बर्लिन के अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍मोत्‍सव में भारतीय पवेलियन का करेंगे उद्घाटन

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर जर्मनी में 70 वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य बर्लिन-2020 में अपनी भागीदारी के जरिए भारत में वितरण, प्रोडक्शन, फिल्म निर्माण और विकास प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई अंतर्राष्ट्रीय सहयोग स्थापित करना है। भारतीय पवेलियन विदेशी बाजारों में भारतीय सिनेमा को लोकप्रिय बनाने और कारोबार के नए अवसर उपलब्‍ध कराने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
इस साल के फेस्टिवल के लिए तीन भारतीय फीचर फिल्मों के साथ-साथ एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का चयन किया गया है। जिसमे पुष्पेन्द्र सिंह की ‘लैला और सत्त गीत’, प्रतिमा वत्स की ‘ईब अले ऊ’, अक्षय इंडीकर की ‘स्‍थलपुराण’ और एकता मित्तल की डाक्यूमेंट्री ‘गुमनाम दिन’ शामिल हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारतीय उद्योग परिसंघ-सीआईआई के साथ इस फिल्‍मोत्‍सव में हिस्‍सा ले रहा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जर्मनी की राजधानी: बर्लिन; जर्मनी की मुद्रा: यूरो
  • जर्मनी की चांसलर: एंजेला मर्केल
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

51 mins ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

1 hour ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

1 hour ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

5 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

5 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

5 hours ago