भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर 27 दिसंबर को बहु-खेल आयोजनों के एक भाग के रूप में ‘ई-स्पोर्ट्स’ (इलेक्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स) को मान्यता दी है। युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत खेल विभाग द्वारा ई-स्पोर्ट्स का संचालन किया जाएगा। यह फैसला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संविधान के अनुच्छेद 77 के प्रावधान तीन में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए ई स्पोर्ट्स से संबंधित नियमों में बदलाव के बाद किया गया।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
उल्लेखनीय है कि जकार्ता एशियाई खेल 2018 में ई खेलों को नुमाइशी खेल के रूप में शामिल किए जाने के बाद से इसे बहु खेल आयोजन का हिस्सा बनाने की मांग उठ रही थी। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी ई खेलों को बढ़ावा दे रही है और इसी कवायद में जून 2023 में सिंगापुर में पहला ओलंपिक ई स्पोर्ट्स सप्ताह भी मनाया जाएगा। अगले साल चीन में होने वाले एशियाई खेलों में ई खेलों का पदार्पण होगा। इंडियन एस्पोर्ट्स इंडस्ट्री ई-स्पोर्ट्स को “गेमिंग” शब्द के तहत क्लब न करने के लिए लड़ रही है।
छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…
भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…
नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…
भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया…
भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती…
विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) प्रत्येक वर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता…