Categories: Uncategorized

डीएसटी ने रोल आउट किया एकीकृत भू-स्थानिक प्लेटफॉर्म “SAHYOG”

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने एक एकीकृत भू-स्थानिक प्लेटफ़ॉर्म बनाया है जिसे “सहयोग” नाम दिया गया है। इस एकीकृत भू-स्थानिक मंच का उद्देश्य COVID-19 महामारी के दौरान निर्णय लेने में मदद करना और रिकवरी चरण में सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को संभालने के लिए क्षेत्र-विशिष्ट रणनीतियों का सहयोग करना है। इसके अलावा यह मोबाइल एप्लिकेशन सरकार द्वारा संपर्कों का पता लगाने (कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग), जनजागरूकता (पब्लिक अवेयरनेस) और स्व – मूल्यांकन (सेल्फ-असेसमेंट) के उद्देश्यों से शुरू किये गये “आरोग्य सेतु” मोबाइल एप्लिकेशन का पूरक होगा।
एकीकृत भू-स्थानिक प्लेटफ़ॉर्म: SAHYOG

एकीकृत भू-स्थानिक मंच “SAHYOG”, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उपलब्ध भू-स्थानिक डेटासेट, मानकों पर आधारित सेवाओं और विश्लेषणात्मक उपकरणों को मिलाकर बनाया गया है। इसे मोबाइल एप्लिकेशन के साथ-साथ वेब पोर्टल (https://indiamaps.gov.in/soiapp/) के तौर पर भी तैयार किया गया है। SAHYOG राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य वितरण प्रणाली के साथ-साथ केंद्र सरकारों की सार्वजनिक स्वास्थ्य वितरण प्रणाली को मजबूत करने और आगे चलकर नागरिकों एवं एजेंसियों को स्वास्थ्य, सामाजिक-आर्थिक संकट और आजीविका संबंधी चुनौतियों से जुड़ी आवश्यक भू-स्थानिक सूचना सहयोग प्रदान करेगा। इससे भारत सरकार द्वारा महामारी के खिलाफ प्रतिक्रिया गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।
इस तरह, “SAHYOG” प्लेटफॉर्म COVID-19 प्रकोप से निपटने में राष्ट्र के स्वास्थ्य आपातकालीन प्रबंधन का सहयोग करेगा।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago