Categories: Uncategorized

द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, जानें President को कौन दिलाता है शपथ, कितनी मिलती है सैलरी

द्रौपदी मुर्मू ने  25 जुलाई 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। साथ ही वह सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)


शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।  उन्होंने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

21 तोपों की सलामी

मुर्मू (64 वर्ष) देश की सबसे युवा राष्ट्रपति हैं और देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ हैं। मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी गई जिसके बाद उन्होंने शपथ पुस्तिका पर हस्ताक्षर किया । इस दौरान उपस्थिति गणमान्य लोगों द्वारा मेज थपथपाकर उनका अभिवादन किया। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य आदि समारोह में शामिल हुए।

जानें कैसे राष्ट्रपति मुर्मू ने रच दिया इतिहास?

  • देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति
  • पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति
  • सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति
  • स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति

कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव?

राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है। यानी गुप्त मतदान के जरिये देश के चुने हुए जनप्रतिनिधि (लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद और राज्यों की विधानसभाओं के विधायक) देश के राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं।

भारत में राष्ट्रपति को कितनी मिलती है सैलरी

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान में देश के राष्ट्रपति की सैलरी 5 लाख रुपये प्रति महीने है। इसके अलावा उन्हें फ्री मेडिकल सुविधा, घर, बिजली, टेलीफोन बिल सहित अन्य भत्ते दिये जाते हैं।

द्रौपदी मुर्मू  के बारे में

  • द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आज़ाद भारत में हुआ है।
  • वे इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

4 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

4 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

4 weeks ago