
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और निजी फर्म द्वारा संयुक्त रूप से विकसित असॉल्ट राइफल ‘उग्रम’ सोमवार को लॉन्च की गई है। डीआरडीओ की पुणे स्थित प्रयोगशाला आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट(एआरडीई) में इसे बनाया गया। एआरडीई के निदेशक ए राजू की मौजूदगी में महानिदेशक (आर्ममेंट एंड कॉम्बैट इंजीनियरिंग क्लस्टर) डॉ. एसवी गाडे ने लॉन्च किया हैं।
डीआरडीओ की पुणे स्थित लैब आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एआरडीई) ने हैदराबाद की द्विपा आर्मर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 7.62 x 51 मिमी. कैलिबर की एक अत्याधुनिक असॉल्ट राइफल विकसित की है। राइफल की प्रभावी रेंज 500 मीटर और इसका वजन चार किलोग्राम से कम है।
राइफल का नाम
राइफल का पहला ऑपरेशनल प्रोटोटाइप नाम ‘उग्रम’ दिया गया है। इस असॉल्ट राइफल का अनावरण पुणे में डीआरडीओ के आर्मामेंट और कॉम्बैट इंजीनियरिंग सिस्टम के महानिदेशक डॉ. शैलेन्द्र वी गाडे के हाथों किया गया।
खासियत
इस राइफल में 20 राउंड मैगजीन होती हैं। यह सिंगल और फुल ऑटो दोनों मोड में फायर करती है। इससे पहले दिसंबर में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 7.62 x 51 मिमी. कैलिबर की 70 हजार यूएस-निर्मित सिग सॉयर असॉल्ट राइफल की खरीद को मंजूरी दी थी। इससे पहले 2020 की शुरुआत में 800 करोड़ रुपये से अधिक कीमत पर 72 हजार अमेरिकी सिग सॉयर असॉल्ट राइफलें खरीदी गईं थी। इस राइफल को भारतीय सेना के जनरल स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट्स (जीएसक्यूआर) के आधार पर डिजाइन किया गया है।
शक्ति 1.0 - DRDO CEPTAM 11 (Tier - 1 & 2) Computer Engineering Complete Live Batch 2026 | Hinglish | Online Live Classes by Adda 247Rs 879.12Enroll Now
ITI Electrician MAHA PACKRs 1,499.08Enroll Now
Electrical & Electronics Engineering Maha Pack: SSC JE, RRB JE & State AE/JE Exams – One Pack, Full Selection PreparationRs 2,399.10Enroll Now
दो साल पहले शुरू किया गया प्रोजेक्ट
फिलहाल, स्वदेशी असॉल्ट राइफल ‘उग्रम’ को सशस्त्र बलों में शामिल करने से पहले कई आंतरिक, स्वीकृति और उपयोगकर्ता परीक्षणों से गुजरना होगा। यह जानकारी एआरडीई के निदेशक अंकथी राजू ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि यह दो साल पहले शुरू किया गया एक मिशन मोड प्रोजेक्ट था। राइफल की डिजाइन तैयार करने के बाद इसके विकास और निर्माण के लिए एक निजी उद्योग भागीदार की तलाश शुरू की। इसके लिए हैदराबाद स्थित द्विपा आर्मर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को चुना गया, जिसने इसके हार्डवेयर पर काम करना शुरू कर दिया।






भारत का कौन-सा श...
भारत का पहला पू...
World Red Cross Day 2026: क्यो...


