डॉ. मनसुख मांडविया ने सेवानिवृत्त खिलाड़ी सशक्तिकरण प्रशिक्षण (रीसेट) कार्यक्रम का शुभारंभ किया

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “सेवानिवृत्त खिलाड़ी सशक्तिकरण प्रशिक्षण” (रीसेट) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रीसेट कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा, “रीसेट कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे उन सेवानिवृत्त खिलाड़ियों को सशक्त बनाना है, जिन्होंने देश के लिए खेला है और देश को अपार गौरवान्वित किया है। यह कार्यक्रम सेवानिवृत्त एथलीटों को आवश्यक ज्ञान एवं कौशल से लैस करके सशक्त और अधिक रोजगार योग्य बनाकर उनकी करियर की विकास यात्रा में सहायता करेगा।

इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त खिलाड़ियों को उनकी रोजगार क्षमता और करियर विकास को बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। रीसेट कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त एथलीटों के अनूठे अनुभवों का लाभ उठाकर महत्वाकांक्षी एथलीटों को लाभ पहुँचाकर पीढ़ीगत अंतर को पाटना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में खेलों के विकास का समर्थन करना और भविष्य के चैंपियनों को तैयार करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।

पात्रता और संरचना

ऐसे एथलीट, जो सक्रिय खेल करियर से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और जिनकी आयु 20-50 वर्ष के बीच है और जो अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता रहे हैं/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं या राष्ट्रीय खेल महासंघों/भारतीय ओलंपिक संघ/युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय पदक विजेता/राज्य पदक विजेता/ प्रतिभागी रहे हैं, रीसेट कार्यक्रम के तहत पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे।

शुरुआत में, ये कार्यक्रम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर दो स्तरों के होंगे यानी कक्षा 12वीं एवं उससे ऊपर तथा कक्षा 11वीं एवं उससे नीचे। रीसेट कार्यक्रम के इस प्रायोगिक चरण के लिए, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) इस कार्यक्रम को लागू करने वाला प्रमुख संस्थान होगा। इस कार्यक्रम को हाइब्रिड मोड में पेश किया जाएगा, जिसमें मैदानी (ऑन-ग्राउंड) प्रशिक्षण और इंटर्नशिप के साथ-साथ एक समर्पित पोर्टल के जरिए स्व-गति से सीखना शामिल होगा।

आवेदन प्रक्रिया

खेल संगठनों, खेल प्रतियोगिताओं/प्रशिक्षण शिविरों और लीगों में इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, पाठ्यक्रम के सफल समापन पर प्लेसमेंट सहायता, उद्यमशीलता से जुड़े उद्यमों के लिए मार्गदर्शन आदि प्रदान किया जाएगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

7 hours ago

भीषण चक्रवात मैला का कहर: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…

7 hours ago

भारत बनेगा ग्रोथ इंजन: FY26 में 7.6% वृद्धि का अनुमान

विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…

8 hours ago

मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया

Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…

8 hours ago

वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026: ब्लांका व्लासिक बनीं ग्लोबल एम्बेसडर, इवेंट को मिलेगा इंटरनेशनल आकर्षण

बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…

9 hours ago

IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’, 12 देशों के प्रतिभागियों के बीच मारी बाजी

मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…

10 hours ago