Categories: Appointments

डॉ. एम श्रीनिवास को एम्स दिल्ली का नया निदेशक नियुक्त किया गया

 

दिल्ली स्थित आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) के बाल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. एम श्रीनिवास को दिल्ली एम्स का नया निदेशक बनाया गया है। वे अभी प्रतिनियुक्ति पर ईएसआईसी अस्पताल हैदराबाद में तैनात थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पांच साल के लिए डॉ. श्रीनिवास को दिल्ली एम्स का नया निदेशक नियुक्त किया है।

डॉ. श्रीनिवास दिल्ली एम्स के ही पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में कार्यरत थे, जो अभी प्रतिनियुक्ति पर ईएसआईसी अस्पताल हैदराबाद में नियुक्त हैं। डॉ. रणदीप गुलेरिया ने 28 मार्च 2017 को एम्स दिल्ली के डायरेक्टर का पद संभाला था।

डॉ. एम श्रीनिवास के बारे में

  • डॉक्टर श्रीनिवास साल 1994 से एम्स दिल्ली से जुड़े हुए हैं। उन्होंने जून 1994 में बतौर सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर काम शुरू किया था। यहां वे 1997 तक रहे।
  • इसके बाद उन्होंने आयरलैंड के डबलिन में बीमार बच्चों के लिए काम करने लिए फेलोशिप मिली। इसके बाद 1999 में इन्होंने एम्स में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर काम शुरू किया।
  • इसके बाद साल 2016 में इन्हें ईएसआईसी अस्पताल, हैदराबाद में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया। डॉक्टर श्रीनिवास को 5 गोल्ड मेडल मिल चुके हैं। इनके 160 अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
  • ईएसआईसी अस्पताल, हैदराबाद में इनके डीन रहते हुए 22 एमबीबीएस और पीजी पाठ्यक्रम और 25 सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू हुए थे।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • एम्स दिल्ली की स्थापना: 1956;
  • एम्स दिल्ली प्रथम निदेशक: बी.बी. दीक्षित;
  • एम्स दिल्ली अंडर: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago