Categories: Uncategorized

डॉ हर्षवर्धन 22 मई को संभालेंगे WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 34-सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में 22 मई को कार्यभार संभालेंगे। वह जापान के डॉ. हिरोकी नकटानी का स्थान लेंगे। WHO में दो निकाय विश्व स्वास्थ्य सभा और कार्यकारी बोर्ड द्वारा निर्णय किए जाते है।

WHO के कार्यकारी बोर्ड के बारे में:

WHO कार्यकारी बोर्ड, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त 34 सदस्यों से बना है, जिसमें सदस्यों को तीन साल के लिए चुना जाता है। स्वास्थ्य सभा WHO की निर्णय लेने वाली संस्था है और जिसमें 194 सदस्य राष्ट्र शामिल हैं। बोर्ड के अध्यक्ष पद का चयन डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रीय समूहों में से प्रत्येक एक वर्ष के लिए रोटेशन के आधार पर किया जाता है: अफ्रीका रीजन, अमेरिका रीजन, दक्षिण-पूर्व एशिया रीजन, यूरोपीय रीजन, पूर्वी भूमध्य रीजन और पश्चिमी प्रशांत रीजन.

बोर्ड का मुख्य कार्य स्वास्थ्य सभा के निर्णयों और नीतियों को प्रभावी बनाने के लिए सलाह देना और आम तौर पर इसके काम को सुविधाजनक बनाना हैं। बोर्ड और सभा स्वास्थ्य मुद्दों पर बहस के लिए और सदस्य देशों द्वारा उठाए गए चिंताओं को दूर करने के लिए एक मंच तैयार करते हैं।

WHO में भारत:

भारत 12 जनवरी 1948 को WHO में शामिल हुआ था। दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति का पहला अधिवेशन 4-5 अक्टूबर, 1948 को भारतीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में आयोजित किया गया, और इसका उद्घाटन भारत पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WHO का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • WHO के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago