Categories: AwardsCurrent Affairs

डॉ. अदिति सेन डे को 2023 जीडी बिड़ला पुरस्कार मिला

भौतिक शास्त्र वैज्ञानिक अदिति सेन डे को क्वांटम सूचना एवं संगणना के क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए वर्ष 2023 का ‘घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार’ दिए जाने की घोषणा की गयी।

यह पुरस्कार देने वाले के.के. बिड़ला फाउंडेशन ने यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, 1991 में शुरू किया गया ‘घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार’ देश में रहकर अनुसंधान कर रहे 50 वर्ष या इससे कम आयु के वैज्ञानिकों की प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। उसमें कहा गया है कि प्रोफेसर डे का चयन भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के प्रमुख प्रोफेसर आशुतोष शर्मा की अगुवाई वाले बोर्ड ने किया है।

 

प्रोफेसर डे को पुरस्कार स्वरूप

बयान में कहा गया है कि एक अक्टूबर 1974 को कोलकाता में जन्मी प्रोफेसर डे को पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। वह 2009 से प्रयागराज स्थित हरीश-चंद्र अनुसंधान संस्थान के भौतिकी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। बयान के मुताबिक, डे ने क्वांटम गणना, क्वांटम संचार, क्वांटम क्रिप्टोग्राफी, मैनी-बॉडी क्वांटम प्रणाली और क्वांटम सूचना विज्ञान इंटरफेस पर शोध कार्य किया है तथा उनके 100 से अधिक शोध लेख पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

 

पहली महिला भौतिकी वैज्ञानिक

बयान में कहा गया है कि वह 2018 में ‘शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार’ से सम्मानित होने वाली पहली महिला भौतिकी वैज्ञानिक हैं तथा 2022 में उन्हें भारतीय विज्ञान अकादमी तथा भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का फैलो का चुना गया था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago