Categories: International

कोलोराडो की अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए ठहराया अयोग्य

यूएस कैपिटल हिंसा मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। डोनाल्ड ट्रंप को कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य ठहराया है। हालांकि, ट्रंप को आयोग्य ठहराए जाने को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने प्रतिक्रिया दी है।

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने कोलोराडो में GOP के प्राथमिक मतदान से हटने का संकल्प लिया है। यह फैसला उन्होंने कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर आए हालिया फैसले को लेकर लिया है। जनवरी 2021 के कैपिटल हिंसा में शामिल होने के कारण पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव से आयोग्य ठहराया गया है।

 

राष्ट्रपति पद संभालने के लिए अयोग्य

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि, अदालत के बहुमत का मानना ​​है कि ट्रम्प 14वें संशोधन की धारा 3 के तहत राष्ट्रपति पद संभालने के लिए अयोग्य हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 6 जनवरी, 2021 को उनके समर्थकों द्वारा यूएस कैपिटल हिल पर हमले में अपनी भूमिका के कारण अगले साल के राष्ट्रपति चुनाव में कोलोराडो में मतदान में शामिल नहीं हो सकते, राज्य की शीर्ष अदालत ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

 

कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने 4-3 के बहुमत से यह फैसला सुनाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को आयोग्य ठहराए जाने के लिए अमेरिकी संविधान की 14वें संशोधन की धारा 3 ‘विद्रोह’ को लागू किया है। यह धारा हिंसा में शामिल किसी व्यक्ति को को सर्वोच्च पद संभालने से रोकती है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago