Categories: Uncategorized

चालू वि‍त्त वर्ष में दिसंबर 2017 तक प्रत्‍यक्ष करों के संग्रह में 18.2 प्रतिशत का इजाफा

दिसंबर 2017 तक हुए प्रत्‍यक्ष कर संग्रह के अनंतिम आंकड़ों से पता चला है कि इस दौरान 6.56 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध संग्रह हुआ है जो पिछले वर्ष की समान अवधि में हुए शुद्ध संग्रह की तुलना में 18.2 प्रतिशत अधिक है.
इस दौरान प्रत्‍यक्ष करों का शुद्ध संग्रह वित्त वर्ष 2017-18 के लिए प्रत्‍यक्ष करों के कुल बजट अनुमानों (9.8 लाख करोड़ रुपये) का 67 प्रतिशत है. अप्रैल-दिसंबर 2017 के दौरान प्रत्‍यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड के लिए समायोजन से पहले) 12.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7.68 लाख करोड़ रुपये के स्‍तर पर पहुंच गया. अप्रैल-दिसंबर 2017 के दौरान 1.12 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं.

दिसंबर 2017 तक अग्रिम कर के रूप में 3.18 लाख करोड़ रुपये की राशि प्राप्‍त हुई है जो पिछले वर्ष की समान अवधि में अदा किए गए अग्रिम कर की तुलना में 12.7 प्रतिशत अधिक है। कॉरपोरेट आयकर (सीआईटी) से जुड़े अग्रिम कर में 10.9 प्रतिशत और व्‍य‍क्‍ति‍गत आयकर (पीआईटी) से जुड़े अग्रिम कर में 21.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.
स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी)
  • अरुण जेटली भारत के वर्तमान वित्त मंत्री हैं.
स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी)


[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

भारत की परमाणु शक्ति मजबूत, एडवांस रिएक्टर हुआ सक्रिय

भारत ने अपनी परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल कर लिया…

15 mins ago

G7 पहल: फ्रांस में ‘वन हेल्थ समिट’ से हेल्थ पॉलिसी को बढ़ावा

'वन हेल्थ समिट 2026' का आयोजन 5 से 7 तारीख तक फ्रांस के ल्योन में…

2 hours ago

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

4 hours ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

4 hours ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

20 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

20 hours ago