Categories: Obituaries

CID फेम दिनेश फडनीस का निधन

शहूर शो ‘सीआईडी’ में एक्शन और कॉमेडी करने के लिए फेमस दिनेश फडनीस का निधन हो गया। वे 57 साल के थे। ‘फ्रेडरिक्स’ उर्फ फ्रेडी बनकर दिनेश फडनीस ने अपनी ऑडियंस को क्राइम से जूझने के गुर सिखाए थे। इसी शो में उनके साथ काम करने वाले एक्टर हृषिकेश पांडे ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है। दिनेश फडनीस अपने पीछे अपनी पत्नी और एक छोटी सी बेटी तनु को छोड़ कर चले गए। दिनेश के निधन से इस वक्त पूरे इंडस्ट्री में गम का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश की हालत गंभीर थी और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह लीवर डैमेज की समस्या से जूझ रहे थे। सीआईडी में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। अभिनेता पिछले दो दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और सुधार की उम्मीद के बावजूद उनके स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हुआ।

 

कई सालों तक ‘सीआईडी’ में किया काम

बता दें कि दिनेश फडनीस को CID शो में फ्रेड्रिक्स के नाम से जाना जाता है। ये शो टीवी का सबसे लोकप्रिय शो में से एक था,जिसमें फ्रेड्रिक्स बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के पसंदीदा कलाकार थे। सिर्फ ‘सीआईडी’ ही नहीं, दिनेश ने एक और हिट सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी कैमियो किया था। वह कुछ फिल्मों में भी कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। लेकिन वो ज्यादा समय तक ‘सीआईडी’ शो में नजर आए। उन्होंने इस शो में 1998 से लेकर 2018 तक काम किया और क्राइम जैसे शो में भी अपनी काॅमेडी से लोगों के दिलों में कभी न भूलने वाली पहचान बनाई। इस शो में दिनेश फडनीस के अलावा शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी, आदित्य श्रीवास्तव, जानवी छेदा गोपालिया, हृषिकेश पांडे, श्रद्धा मुसले जैसे कई और सितारे भी भी नजर आए थे।

Find More Obituaries News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

4 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

4 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

5 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

5 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

6 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

7 hours ago