Categories: Awards

डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022, e-NAM ने प्लैटिनम अवार्ड जीता

कृषि मंत्रालय की प्रमुख पहल ‘e-NAM’ इनिशिएटिव को डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 में नागरिकों की डिजिटल अधिकारिता कैटेगरी में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 के सातवें संस्करण के विजेताओं को हाल ही में सम्मानित किया है। इस सम्मान समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव अल्केश कुमार शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनोवेटिव डिजिटल आईडिया और इनिशिएटिव को प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने के लिए भारत के नेशनल पोर्टल के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) द्वारा डिजिटल इंडिया अवार्ड्स की स्थापना की गयी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

डिजिटल एम्पावरमेंट ऑफ़ सिटीजन्स कैटेगरी

प्लेटिनम अवार्ड:  ‘e-NAM’ इनिशिएटिव (कृषि मंत्रालय)
गोल्ड अवार्ड: ट्रांसपोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट (e-ट्रांसपोर्ट)
सिल्वर अवार्ड: जजमेंट सर्च पोर्टल

डिजिटल इनिशिएटिव फॉर ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस

प्लेटिनम अवार्ड: माइन मित्र (UP)
गोल्ड अवार्ड: e-आबकारी (ओडिशा)
सिल्वर अवार्ड: इन्वेस्ट पंजाब

 

‘e-NAM’ इनिशिएटिव

e-NAM (Electronic National Agriculture Market) या इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कृषि मंडियों (APMCs) को एकीकृत करने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। e-NAM, 200 से अधिक कृषि और बागवानी से जुड़े कमोडिटीज के ऑनलाइन व्यापार की सुविधा प्रदान करता है, ताकि किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर दाम मिल सके।

 

डिजिटल इंडिया अवार्ड्स

डिजिटल इंडिया अवार्ड्स की स्थापना वर्ष 2009 में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा की गयी थी। इसका उद्देश्य डिजिटल क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थाओं, स्टार्ट-अप और ग्रासरूट लेवल के डिजिटल इनिशिएटिव को सम्मानित करने के लिए किया गया था जो डिजिटल इंडिया विजन को साकार करने में मदद कर रही है।

Find More Awards News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

6 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

6 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

7 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

7 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

7 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

8 hours ago