Categories: Uncategorized

धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के पारादीप में PADC केंद्र का किया उद्घाटन

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के पारादीप में इंडियन ऑयल द्वारा स्थापित उत्पाद अनुप्रयोग और विकास केंद्र (Product Application and Development Centre) का उद्घाटन किया है। इंडियन ऑयल ने अपनी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स परिसर के पास ही 43 करोड़ रुपये (USD 6.10 बिलियन) पूंजी से PADC की स्थापना की है।
PADC की 4 प्रयोगशालाएं हैं:
  • पॉलिमर प्रोसेसिंग लैब
  • एनालिटिकल टेस्टिंग लैब
  • केमिकल एनालिसिस लैब
  • कैरेक्टराइजेशन लैब

उत्पाद अनुप्रयोग और विकास केंद्र (PADC) के बारे में:

पारादीप स्थित PADC को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (Department of Scientific and Industrial Research) द्वारा एक अनुसंधान केंद्र के रूप में मान्यता मिली हुई है। PADC प्लास्टिक के क्षेत्र में ओडिशा और उसके आसपास नए उद्यमी विकास के लिए उद्भवन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यह केंद्र प्लस्टिक के ढाले गए फर्नीचर, घर के सामान, सीमेंट, उर्वरक की पैकेजिंग के लिए जरूरी प्लास्टिक और बेबी डायपर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, मास्क इत्यादि जैसी स्वास्थ्य देखरेख की चीजों जैसे प्लास्टिक के परिष्कृत सामानों के लिए उत्पाद और अनुप्रयोग विकास में ग्राहकों और निवेशकों को सहायता प्रदान करेगा।
केंद्र पारादीप प्लास्टिक पार्क और बालासोर तथा खुर्दा जैसे अन्य क्लस्टरों के निवेशकों के लिए परीक्षण और विकासात्मक गतिविधियों को अंजाम देगा। केंद्र संयंत्र की स्थापना, मशीनरी और सामग्री के चयन के लिए हस्त गतिविधियों सहित संभावित और उभरते निवेशकों को आवश्‍यक उत्पाद और प्रक्रिया प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसके अलावा PADC पीएडीसी गुणवत्ता आश्वासन, शिकायतों का निवारण, ग्राहक को सहायता, मानदंड अध्ययन, नए और आला दर्जे के विकास और अनुप्रयोग विकास गतिविधियों को पूरा करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

13 mins ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

1 hour ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 hours ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 hours ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

3 hours ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

4 hours ago