Categories: Defence

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2800 करोड़ से 6400 रॉकेट खरीद को मिली मंजूरी

भारतीय सेना के सैनिकों को मारक क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर प्रणाली के लिए करीब 6400 रॉकेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्रालय की रक्षा अधिग्रहण परिषद की हालिया बैठक 2800 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सीमा पर तनाव को देखते हुए इस सौदे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

खरीद स्वदेशी स्त्रोतों के जरिए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुई रक्षा मंत्रालय की एक बैठक में दो प्रकार के रॉकेटों के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इन रॉकेट्स को एरिया डेनियल म्यूनिशन टाइप-2 और टाइप-3 के नाम से जाना जाता है। इनकी खरीद स्वदेशी स्त्रोतों के जरिए की जाएगी। भारतीस सेना जिनसे यह रॉकेट खरीदेगी उनमें इकनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड ऑफ सोलर इंडस्ट्रीज और म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड शामिल हैं।

 

भगवान शिव के नाम पर रखा गया नाम

गौरतलब है कि इसका नाम भगवान शिव के धनुष पिनाक के नाम पर रखा गया है। पिनाका हथियार प्रणाली उन पहले कुछ भारतीय सैन्य उपकरणों में से एक है जिन्हें आर्मेनिया समेत विदेशी देशों में निर्यात किया गया है। पिनाका रॉकेट का परीक्षण हाल ही में राजस्थान के पोकरण फायरिंग रेंज में किया गया था और इन परीक्षणों के दौरान कई सफल परीक्षण किए गए।

 

रॉकेट प्रणाली के बारे में

पिनाका एमके-आई एक अपग्रेटेड रॉकेट प्रणाली है, जिसका पहले भी कई बार सफल परीक्षण किया जा चुका है। डीआरडीओ की टेक्नोलॉजी के आधार पर इन रॉकेट प्रणालियों को विकसित किया गया है। पिनाका एमके-आई रॉकेट प्रणाली की मारक क्षमता लगभग 45 किलोमीटर है। वहीं, पिनाका-II रॉकेट सिस्टम की मारक क्षमता 60 किलोमीटर है। इस रॉकेट प्रणाली को डीआरडीओ की दो प्रयोगशालाओं आयुध उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (एचईएमआरएल) और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एआरडीई) ने संयुक्त रूप से डिजाइन किया है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

6 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

6 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

7 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

8 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

8 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

8 hours ago