Categories: Current AffairsSports

दीपिका सोरेंग हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित

हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम की फारवर्ड दीपिका सोरेंग वर्ष के उभरते खिलाड़ी के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर दीपिका सोरेंग ने हॉकी इंडिया का हार्दिक आभार व्यक्त किया। दीपिका को वर्ष 2023 के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिय इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने महिला जूनियर एशिया कप में टीम के लिए पदार्पण करते हुए 6 मैचों में 7 गोल दागकर टीम को स्वर्ण पदक जीतने में मदद की और टूर्नामेंट में टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरीं।

पुरस्कार मिलने के बाद दीपिका ने कहा कि मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त करती हूं। जब मेरे नाम की घोषणा की गई तो यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक यादगार पल था। पुरस्कार राशि और पुरस्कार जीतना बहुत बड़ी बात है। यह मुझे और भी बेहतर प्रदर्शन करने और देश को गौरवान्वित करने का साहस, ताकत और प्ररेणा देता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैंने पिछले वर्ष में बहुत प्रगति की है और इसका श्रेय सहायक स्टाफ, कोच और टीम के साथियों को जाता है जिन्होंने लगातार मेरा मार्गदर्शन किया। जब भी मुझे संदेह हुआ तो उन्होंने बहुमूल्य सुझाव दिए और मुझे खुद को साबित करने का मौका भी दिया।

उन्होंने कहा कि अपनी टीम के भीतर विश्वास रखना महत्वपूर्ण है और खुद को अभिव्यक्त करने के लिए जगह महसूस करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है और ऐसे शानदार माहौल में रहना मेरे लिए एक उल्लेखनीय अनुभव रहा है। उल्लेखनीय है कि दीपिका को हाल ही में 33 सदस्यीय राष्ट्रीय महिला टीम कोर ग्रुप में नामित किया गया था जो 16 मई तक बेंगलुरु के साई में प्रशिक्षण ले रही है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Holi 2026: जानें इस बार कब होगा होलिका दहन

Holi 2026: रंगों के उत्सव होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता…

16 hours ago

हरियाणा में पीएम श्री मॉडल पर ‘सीएम श्री स्कूल’ शुरू किए जाएंगे

हरियाणा सरकार ने केंद्र की पीएम श्री स्कूल योजना की तर्ज पर राज्य में सीएम…

16 hours ago

भारत और नेपाल ने वन एवं वन्यजीव सहयोग बढ़ाने के लिए नए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारत और नेपाल ने 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वनों, वन्यजीव संरक्षण, जैव…

17 hours ago

भारत ने लॉन्च किया ‘ज़ीरो प्राइज़’: वास्तविक प्रदूषण कमी पर मिलेगा बड़ा इनाम

भारत ने पहली बार परिणाम-आधारित पर्यावरण पुरस्कार ज़ीरो प्राइज़ (Zero Prize) की घोषणा की है,…

18 hours ago

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

18 hours ago