Categories: Current AffairsSports

दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल 2024 में रजत पदक जीता

दीपिका कुमारी ने 20 अक्टूबर 2024 को मैक्सिको के त्लाक्सकाला में आयोजित 2024 तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में महिला रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक जीता। फाइनल में वह चीनी तीरंदाज ली जियामन से 6-0 से हार गईं। ली जियामन उस चीनी महिला तीरंदाजी टीम का हिस्सा थीं जिसने पेरिस 2024 में रजत पदक जीता था।

2024 तीरंदाजी विश्व कप फाइनल का आयोजन विश्व तीरंदाजी द्वारा और मैक्सिको द्वारा इसकी मेजबानी 19 और 20 अक्टूबर 2024 को ट्लाक्सकाला, मैक्सिको में किया गया था।

तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में दीपिका का छठा पदक

  • तीरंदाजी विश्व कप फाइनल 2024 में रजत पदक, दीपिका द्वारा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में जीता गया छठा पदक था। 30 वर्षीय दीपिका कुमारी ने 2011, 2012, 2013, 2015 और 2024 संस्करण में रजत पदक जीता जबकि 2018 संस्करण में उन्होंने कांस्य पदक जीता।
  • मेक्सिको के त्लाक्सकाला में, दीपकिया ने क्वार्टर फाइनल में चीनी यांग शियाओलेई को सीधे सेटों में 6-0 से हराया, जबकि सेमीफाइनल में उन्होंने मेक्सिको की एलेजांद्रा वालेंसिया को 6-4 से हराया।
  • एशियाई खेलों की चैंपियन ज्योति सुरेखा वेन्नम सहित कुल पांच भारतीय तीरंदाजों ने 2024 तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में भाग लिया। हालांकि दीपिका को छोड़कर कोई भी पदक नहीं जीत सका।

2024 तीरंदाजी विश्व कप

  • विश्व तीरंदाजी खेल शासी निकाय, विश्व तीरंदाजी एक कैलेंडर वर्ष में प्रतियोगिताओं  की एक श्रृंखला आयोजित करती है, जिसे तीरंदाजी विश्व कप के रूप में जाना जाता है। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीरंदाज सत्र के अंत में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप फाइनल के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं।
  • तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में रिकर्व और कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में, आठ पुरुष और महिला तीरंदाज शामिल होते हैं।

2024 विश्व कप

क्रमांक मेजबान आयोजन तिथि
1 शंघाई, चीन 23-28 अप्रैल  2024
2 येओचिओन, दक्षिण कोरिया 21-26 मई 2024
3 अंताल्या, तुर्की 18-23 जून 2024
फ़ाइनल ट्लाक्सकाला, मेक्सिको 19-20 अक्टूबर 2024
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

4 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

4 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

5 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

5 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

6 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

6 hours ago