Categories: Uncategorized

GST परिषद की 28 वीं बैठक के निष्कर्ष: पूर्ण हाइलाइट्स

GST परिषद की 28 वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई थी. इसमें 50 से अधिक वस्तुओं पर टैक्स दरें कम की गयी और GST से सैनिटरी नैपकिन, राखी, पत्थर, संगमरमर, लकड़ी के देवताओं और साल की पत्तियों को बाहर रखा गया है. वित्त मंत्री पियुष गोयल ने नई दिल्ली में 28 वीं जीएसटी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की.
मीटिंग में किए गए परिवर्तनों की विशेषताएँ:
1. 1000 रुपये से कम कीमत वाले जूते पर 5% की GST  दर होगी. पेट्रोल और डीजल के साथ मिश्रण के लिए तेल कंपनियों को बेचे जाने वाले आयातित यूरिया और इथेनॉल पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है.
2. हैंडबैग, आभूषण बॉक्स, पेंटिंग के लिए लकड़ी के बक्से, कांच के आर्टवेयर, पत्थर एन्डेवर्स, सजावटी फ्रेम वाले दर्पण और हस्तनिर्मित लैंप पर GST  दर को 12% तक कम किया गया है.
3.लिथियम-आयन बैटरी, वैक्यूम क्लीनर, फ़ूड ग्राइंडर, मिक्सर, स्टोरेज वॉटर हीटर, हेयर ड्रायर, हैण्ड ड्रायर, पेंट, वार्निश,वाटर कूलर, मिल्क कूलर, आइसक्रीम कूलर, इत्र, टॉयलेट स्प्रे और टॉयलेट प्रेप्रशन पर टैक्स 18 से 28% किया गया है.
4. GST  परिषद ने 46 संशोधन को मंजूरी दे दी है जो संसद में पारित किये जाएगे. असम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में व्यापारियों के लिए छूट की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है.
स्रोत- डीडी न्यूज़

SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य-
  • GST  एक अप्रत्यक्ष कर है जिसने भारत में कई अप्रत्यक्ष करों को प्रतिस्थापित किया है.
  • 29 मार्च 2017 को संसद में वस्तु और सेवा कर अधिनियम पारित किया गया था.
  • यह अधिनियम 1 जुलाई 2017 को लागू हुआ था.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

BRO का प्रोजेक्ट चेतक 47 साल का हुआ: इसने भारत के सीमावर्ती इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे मज़बूत किया

सीमा सड़क संगठन के 'प्रोजेक्ट चेतक' ने बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। यह…

40 mins ago

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

3 hours ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago