Categories: International

क्यूबा की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति मिगेल डियास-कानेल के नए कार्यकाल को मंजूरी दी

क्यूबा की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति मिगेल डियास-कानेल के पांच साल के नए कार्यकाल को मंजूरी दे दी। द्वीपीय देश के गहरे आर्थिक संकट में घिरे होने के दौरान यह फैसला किया गया। नेशनल असेंबली के 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने पद ग्रहण किया और फिर सरकार के नेतृत्व तथा राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए सदन की बैठक बुलाई। ये प्रतिनिधि देश में मार्च में हुए चुनाव में चुने गए थे। सदन के कुल 462 सदस्यों में से 459 ने डियास-कानेल के कार्यकाल को और पांच साल के लिए बढ़ाने के पक्ष में वोट किया। पराष्ट्रपति सल्वाडोर वाल्डेस मेसा को भी दोबारा उनके पद के लिए चुना गया। उन्हें 439 सदस्यों का समर्थन मिला।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

राष्ट्रपति डियास-कानेल ने कहा कि खाद्य उत्पादन और निर्यात में वृद्धि पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की ‘‘आर्थिक मंच पर लड़ी जा रही लड़ाई’’ में मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना प्राथमिकता है। राष्ट्रपति डियास-कानेल के कार्यकाल की पुष्टि का फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब क्यूबा की अर्थव्यवस्था हाल के वर्षों में चरमरा गई है। वैश्विक महामारी के बाद 2020 में सकल घरेलू उत्पाद में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल जनवरी से अक्टूबर तक मुद्रास्फीति की आधिकारिक दर 40 प्रतिशत थी। जुलाई 2021 में जनता ने राष्ट्रपति डियास-कानेल के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन भी किया था।

 

Find More International News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago