Categories: Imp. days

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने “अंतर्राष्ट्रीय ओपन एक्सेस वीक-2022” मनाया

विद्वतापूर्ण प्रकाशनों के क्षेत्र में शोधकर्ताओं और प्रकाशकों के बीच निर्बाध पहुँच (ओपन एक्सेस) जागरूकता पैदा करने के लिए दुनिया भर में इंटरनेशनल ओपन एक्सेस वीक मनाया जाता है। इसे अक्टूबर के अंतिम पूर्ण सप्ताह के दौरान विश्व स्तर पर मनाया जाता है। ओपन एक्सेस पब्लिशिंग के विभिन्न पहलुओं एवं अवसरों को उजागर करने के लिए ऐसी विभिन्न आउटरीच गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिसमें वार्ता, सेमिनार, संगोष्ठी, या ओपन एक्सेस अधिदेश (मैंडेट) या ओपन एक्सेस में अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों की घोषणा शामिल है। वर्ष 2022 में द इंटरनेशनल ओपन एक्सेस वीक का आयोजन उत्सव अपने अपने पंद्रहवें वर्ष में प्रवेश कर गया है ।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

 

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय परियोजना विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर–एनआईएससीपीआर) भारत के सबसे बड़े ओपन एक्सेस प्रकाशकों में से एक है जो 15 डायमंड ओपन एक्सेस विद्वानों की पत्रिकाओं को प्रकाशित करता है। इसके लिए सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर न तो लेखकों से कोई प्रकाशन शुल्क लेता है और न ही पाठकों से कोई सदस्यता शुल्क। “इंटरनेशनल ओपन एक्सेस वीक “मनाने के लिए “नॉन-कमर्शियल ओपन एक्सेस जर्नल्स : हाउ टू सेल डायमंड्स इन द रश फॉर (फूल्स) गोल्ड “शीर्षक से एक व्याख्यान आयोजित किया गया,जिसे ओपन एक्सेस के अधिवक्ता और सूचना विज्ञान विशेषज्ञ श्री एम मधान द्वारा आज 31 अक्टूबर 2022 को सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर, पूसा परिसर में सम्बोधित किया गया था।

 

सत्र की अध्यक्षता वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय परियोजना विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर–एनआईएससीपीआर) की निदेशक प्रो. रंजना अग्रवाल ने की। प्रो. रंजना अग्रवाल ने डायमंड ओपन एक्सेस स्कॉलरशिप जर्नल के प्रकाशन में सहयोग देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को विस्तार से बताया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर अपनी ओपन एक्सेस स्कॉलरशिप पत्रिकाओं के माध्यम से राष्ट्र के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है।

 

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago