Home   »   CSIR-CMERI ने विकसित किया विश्व का...

CSIR-CMERI ने विकसित किया विश्व का सबसे बड़ा सोलर ट्री

CSIR-CMERI ने विकसित किया विश्व का सबसे बड़ा सोलर ट्री |_3.1
CSIR-CMERI द्वारा विश्व के सबसे बड़े सोलर पेड़ को विकसित किया गया है। इस सौर पेड़ को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में CSIR-CMERI की आवासीय कॉलोनी में स्थापित किया गया है। इस सौर वृक्ष की स्वच्छ और हरित ऊर्जा की 12,000-14,000 इकाइयों को बनाने की वार्षिक क्षमता है, जबकि इसकी स्थापित क्षमता 11.5 kWp से अधिक है।
सोलर ट्री को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह सूर्य के प्रकाश के समक्ष प्रत्येक सौर पीवी पैनल का अधिकतम प्रदर्शन सुनिश्चित कर सके है। एक सिंगल सौर वृक्ष में 35 सौर पीवी पैनल लगे हैं जिनमें प्रत्येक की क्षमता 330 wp की है। पेड़ की ऊर्जा उत्पादन के आंकड़ों को वास्तविक समय या दैनिक आधार पर मॉनिटर किया जा सकता है। यह पेड़ न्यूनतम शैडो एरिया भी सुनिश्चित करेगा जो इसे उच्च क्षमता वाले पंप, ई-ट्रैक्टर और ई-पावर टिलर जैसी कृषि गतिविधियों में उपयोग के लिए उपलब्ध कराएगा।

prime_image
QR Code
Scan Me