Categories: Uncategorized

CSIR-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ने विकसित की “किसान सभा” ऐप

CSIR-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) ने “किसान सभा” नामक एक ऐप विकसित किया है। इस एप्लिकेशन को COVID-19 महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी तालाबंदी के दौरान देश के दूरदराज के इलाकों में आपूर्ति श्रृंखला और माल परिवहन प्रबंधन प्रणाली से किसानों को जोड़ने के लिए शुरू किया गया है। हाल ही में लॉन्च किया गया पोर्टल कृषि से संबंधित हर इकाई के लिए एकमात्र पड़ाव होगा, जो किसानों को फसलों की बेहतर कीमत की दिलाने, मंडी डीलर से बात करना जो अधिक किसानों या ट्रक ड्राइवरों से जुड़ना चाहते और बार-बार मंडियों से खाली जाने वाले ट्रक ड्राइवरों के लिए मददगार साबित होगा।
किसान सभा ऐप के बारे में:
किसान सभा ऐप का मुख्य उद्देश्य किसानों को सबसे किफायती और समय पर लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराना है। यह किसानों को सर्वोत्तम संभव कीमतों पर उनकी उपज का समय पर वितरण प्रदान करके मदद करेगा। इसका उद्देश्य बिचौलियों के हस्तक्षेप को कम करके और सीधे संस्थागत खरीदारों के साथ जुड़कर उनके लाभ को बढ़ाना है। यह निकटतम मंडियों की उपज मूल्यों की तुलना करके, सस्ती कीमत पर मालवाहक वाहन की बुकिंग करके फसलों का सर्वोत्तम बाजार दर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अधिकतम लाभ प्रदान करेगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.
  • कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री: पुरुषोत्तम रुपाला.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago