Home   »   रोजगार मंत्रालय ने वेतन संबंधी शिकायतों...

रोजगार मंत्रालय ने वेतन संबंधी शिकायतों का समाधान करने के लिए नियंत्रण कक्ष किए स्थापित

रोजगार मंत्रालय ने वेतन संबंधी शिकायतों का समाधान करने के लिए नियंत्रण कक्ष किए स्थापित |_3.1
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कोविड -19 के कारण आने वाली वेतन संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए 20 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। ये नियंत्रण कक्ष समूचे देश में मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय के तहत स्थापित किए गए हैं और जिनका प्रबंधन श्रम प्रवर्तन अधिकारियों, सहायक श्रम आयुक्तों, क्षेत्रीय श्रम आयुक्तों और संबंधित क्षेत्रों के उप मुख्य श्रम आयुक्तों द्वारा किया जाएगा।

नियंत्रण कक्ष निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए स्थापित किए गए है:

  • इन नियंत्रण कक्षों का उद्देश्य केंद्रीय क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की मजदूरी संबंधी शिकायतों का समाधान करना है।
  • ये नियंत्रण कक्ष विभिन्न राज्य सरकारों के साथ समन्वय के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं को दूर करने के लिए स्थापित किए गए हैं
श्रमिक फोन, व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। ये नियंत्रण कक्ष जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किए गए है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (I / C): संतोष कुमार गंगवार.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *