बांग्लादेश कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का पांचवा सदस्य बना

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) की 8वीं उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (DNSA) स्तर की बैठक 10 जुलाई, 2024 को मॉरीशस द्वारा वर्चुअली आयोजित की गई। भारत, मॉरीशस, मालदीव और श्रीलंका ने बांग्लादेश का CSC के 5वें सदस्य के रूप में स्वागत किया।

सदस्यता विस्तार

बांग्लादेश का आधिकारिक तौर पर CSC में स्वागत किया गया, जिससे उस समूह का विस्तार हुआ जिसमें शुरू में भारत, श्रीलंका और मालदीव शामिल थे। मॉरीशस मार्च 2022 में शामिल हुआ, और बांग्लादेश के शामिल होने से क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे को और मजबूती मिली।

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन: एक नजर में

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन एक क्षेत्रीय सुरक्षा समूह है। इसे 2011 में एक त्रिपक्षीय हिंद महासागर समुद्री सुरक्षा समूह के रूप में गठित किया गया था जिसके सदस्य भारत, श्रीलंका और मालदीव थे। शुरुआत में कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन को 3 सदस्यों द्वारा शुरू किया था लेकिन 2021 में कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन ने अपनी सदस्यता और इसके दायरे दोनों का विस्तार किया। चौथे सदस्य के रूप में मॉरीशस शामिल किया गया। वर्तमान में कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में 5 सदस्य और 1 प्रेक्षक देश शामिल हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

2 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

2 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

2 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

2 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

3 hours ago

सबसे अच्छी पानी की गुणवत्ता वाले शीर्ष देश, नाम देखें

साफ़ और सुरक्षित पीने का पानी इंसानी ज़िंदगी के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ों में से…

4 hours ago