Categories: Appointments

कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट के लिए हाई कोर्ट के 5 जजों के नामों की सिफारिश की

जजों की नियुक्ति के लिए सिफारिश करने वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट के लिए हाई कोर्ट के 5 जजों के नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं। इनमें राजस्थान, मणिपुर, इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक-एक जज और पटना हाईकोर्ट के दो जज शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जिन नामों की सिफारिश की है उनमें जस्टिस पंकज मित्तल, संजय करोल, पीवी संजय कुमार, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और मनोज मिश्रा के नाम हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जस्टिस पंकज मित्तल राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं, जस्टिस संजय करोल पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं, जस्टिस पीवी संजय कुमार मणिपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, पटना हाई कोर्ट के जज हैं और जस्टिस मनोज मिश्रा इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज हैं।

 

12 दिसंबर 2022 को जस्टिस दत्ता के शपथ ग्रहण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 28 हो गई है, जहां अब 6 पद खाली हैं। शीर्ष अदालत में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों के 34 स्वीकृत पद हैं और 4 जनवरी को न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की सेवानिवृत्ति के साथ यह संख्या घटकर फिर से 27 हो जाएगी। वर्तमान में 28 न्यायाधीशों में से 9 न्यायाधीश 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

 

कई नामों पर हुआ विचार विमर्श

 

रिपोर्ट के अनुसार कॉलेजियम में आमतौर पर प्रधान न्यायाधीश और 4 वरिष्ठतम न्यायाधीश शामिल होते हैं, लेकिन इसमें बदलाव आया है और अब इसमें न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को जगह मिलने के साथ 6 सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत परिसर में करीब दो घंटे तक चली कॉलेजियम की बैठक में कई नामों पर विचार-विमर्श किया गया।

अगले साल जनवरी में न्यायमूर्ति नज़ीर के सेवानिवृत्त होने के साथ ही न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी छह सदस्यीय कॉलेजियम का हिस्सा बन जाएंगे। न्यायमूर्ति खन्ना 11 नवंबर, 2024 को प्रधान न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की जगह लेने के लिए कतार में हैं।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 पारित किया: इसका क्या अर्थ है?

लोकसभा ने 24 मार्च, 2026 को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में बदलाव: उच्च छात्रवृत्ति, अधिक नौकरियां और नए तकनीकी क्षेत्र शामिल किए गए

सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में बदलाव करते हुए छात्रवृत्ति राशि बढ़ाई है, पात्रता नियमों…

2 hours ago

S&P ने FY27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ बढ़ाकर 7.1% की: जानें कारण और जोखिम

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने उपभोग, निवेश और निर्यात के आधार पर भारत के वित्त वर्ष…

3 hours ago

अकाशा300 3डी प्रिंटर की व्याख्या: यह आईएसआरओ के अंतरिक्ष अभियानों को कैसे बदल देगा

भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए, केरल स्थित स्टार्टअप स्पेसटाइम 4डी द्वारा…

3 hours ago

भारत की स्पोर्ट्स इकॉनमी 2025 में ₹18,864 करोड़ पार: क्रिकेट का दबदबा, डिजिटल का उछाल

मीडिया अधिकारों, प्रायोजनों और क्रिकेट के प्रभुत्व के बल पर भारत की खेल अर्थव्यवस्था 2025…

3 hours ago

एशिया में OpenAI का विस्तार: भारत में विकास को गति देने के लिए किरण मणि को APAC प्रमुख नियुक्त किया गया

ओपनएआई ने अपने एआई संचालन को विस्तार देने के लिए किरण मणि को एशिया-प्रशांत क्षेत्र…

4 hours ago