एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल ने कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को यात्रियों को दी जाने वाली सेवाओं के संदर्भ में सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बताया है. ACI द्वारा आयोजित वार्षिक एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण के अनुसार, CIAL को वर्ष 2018 के लिए एशिया प्रशांत क्षेत्र में 5-15 मिलियन की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट में स्थान दिया गया है.
यह पुरस्कार इंडोनेशिया के बाली में आयोजित दूसरे वार्षिक ACI ग्राहक अनुभव वैश्विक सम्मेलन में कोचीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के अधिकारियों को प्रदान किया गया था.
ACI ASQ सर्वेक्षण, विश्व प्रसिद्ध और स्थापित एयरपोर्ट सर्विस गुणवत्ता बेंचमार्किंग प्रोग्राम है जो यात्रियों की संतुष्टि को मापता है.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


