Categories: Uncategorized

कोयला मंत्रालय ने भारत में खानों की स्टार रेटिंग के लिए वेब पोर्टल किया लॉन्च

कोयला मंत्रालय (MoC) ने तकनीक की मदद से हरित, सुरक्षित और टिकाऊ खनन परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए, कोयला खानों की स्टार रेटिंग के लिए एक वेब पोर्टल शुरू किया है है। कोयला खानों की स्टार रेटिंग के लिए वेब पोर्टल भारत भर में ससंचालित कोयला खानों को स्व-रेटिंग, कोल नियंत्रक संगठन (CCO) द्वारा उनके सत्यापन, अगले मूल्यांकन और अंत में स्टार रेटिंग के आवंटन में सक्षम बनाता है।
इस वेब पोर्टल पर एक सुव्‍यवस्थित तंत्र के माध्यम से प्राप्त की गई स्टार रेटिंग के आधार पर, देश के उच्चतम स्कोरिंग वाले खानों को एक सार्वजनिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा कोयला नियंत्रक संगठन द्वारा सभी खानों उनकी स्टार रेटिंग और विशेष रिपोर्टिंग वर्ष का उल्लेख करते हुए, एक आधिकारिक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। भारत में कोल माइंस के लिए स्टार रेटिंग नीति इस प्रकार निर्धारित की जाएगी:
  • 91 से 100 % तक की स्‍कोर वाली खानों को 5 स्टार दिया जाएगा
  • 81 से 90% तक की स्‍कोर वाली खानों को 4 स्टार दिया जाएगा
  • 71 से 80% तक की स्‍कोर वाली खानों को 3 स्टार दिया जाएगा
  • 61 से 70% तक की स्‍कोर वाली खानों को 2 स्टार दिया जाएगा
  • 41 से 60% तक की स्‍कोर वाली खानों को 1 स्टार दिया जाएगा
  • 0 से 40% तक स्कोर करने वाली खानों को कोई स्टार नहीं मिलेगा
कोयला मंत्रालय द्वारा भारत में कोयला खानों के लिए स्टार रेटिंग नीति तैयार की गई है। इस नीति में 7 मॉड्यूलों के तहत मूल्यांकन 50 मानक (खुली खदानों के लिए) और 47 मूल्यांकन मापदंडों (भूमिगत खानों के लिए) निर्धारित किए गए थे, जो इस प्रकार है:-
  • पर्यावरण संबंधी पैरामीटर
  • आर्थिक प्रदर्शन
  • कामगार संबंधित अनुपालन
  • खनन संचालन संबंधित पैरामीटर
  • सुरक्षा तथा संरक्षा संबंधित पैरामीटर
  • पुनर्वास और पुनर्वास संबंधी पैरामीटर
  • प्रौद्योगिकियों का अंगीकरण: सर्वश्रेष्ठ खनन प्रथाओं

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कोयला मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री: प्रल्हाद जोशी
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 months ago