योगी सरकार शुरू करेगी ‘MYUV’ योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना ‘मु़ख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (माययुवा)’ प्रदेश में जल्द शुरू होने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के अधिकारियों को जल्द पूरी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के जरिये प्रतिवर्ष एक लाख युवा उद्यमियों को तैयार किया जाएगा।

सरकार की ओर से पांच लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए ब्याजमुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। योगी सरकार ने 2024-25 के बजट में इस योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

 

रोजगार सृजन के उद्देश्य

प्रदेश के शिक्षित व प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और नए एमएसएमई की स्थापना के साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन के उद्देश्य से यह एक नई पहल की गई। इस योजना के अंतर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की अधिकतम 5 लाख रुपये तक की परियोजना को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। इस स्वरोजगार मिशन के अंतर्गत प्रतिवर्ष एक लाख इकाइयों को वित्त पोषित कर आगामी 10 वर्षों में 10 लाख इकाइयों को सीधे लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

 

प्रशिक्षित लाभार्थियों को लाभ

सरकार की ओर से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जिला-एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना, कौशल उन्नयन आदि में प्रशिक्षित लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

इसके अलावा किसी विद्यालय, शैक्षणिक संस्थान से सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा व डिग्रीधारी युवाओं को भी इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत कोई यूनिट प्रथम लोन का सफल भुगतान कर देती है, तो उसके बाद वो दूसरे चरण में अधिकतम 7.5 लाख रुपये तक का लोन पा सकेगी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

6 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

7 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

8 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

8 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

8 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

9 hours ago