Home   »   मशहूर क्लासिकल डांसर कनक रेले का...

मशहूर क्लासिकल डांसर कनक रेले का निधन

मशहूर क्लासिकल डांसर कनक रेले का निधन |_50.1

पॉपुलर क्लासिकल डांसर और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित कनक रेले का निधन हो गया है। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। कनक रेले ने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अपने आठ दशक लंबे करियर में शास्त्रीय नृत्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना कनक रेले (kanak rele) को उनके परिवार और दोस्तों ने एक ‘अच्छे दिल वाली महिला’ के रूप में याद किया। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री गमगीन है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उन्होंने सात वर्ष की आयु में नृत्य के क्षेत्र में अपनी यात्रा शुरू की थी। रेले को पद्मश्री (1989), पद्मभूषण (2013), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1994), कालिदास सम्मान (2006) और एमएस सुब्बुलक्ष्मी पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। बता दें, डा. कनक रेले केरल के मशहूर मोहिनीअट्टयम डांस में पारंगत थी। उन्हें मोहिनीअट्टयम डांस से ही देश और दुनिया में पहचान मिली थी और उन्हें क्लासिक डांस के क्षेत्र में अपने नृत्य से नई जान फूंकी थी। उन्हें क्लासिकल डांस में क्रांति लाने का श्रेय दिया जाता है। एक क्लासिकल डांसर होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी थीं। वह नृत्य के साथ अपने चेहरे के एक्सप्रेशन से ही दर्शकों का दिल जीतती आई थीं। यही वजह थी कि वह देश में मोहिनीअट्टयम डांस की नंबर वन नृत्यांगना थीं।

Find More Obituaries News

 

मशहूर क्लासिकल डांसर कनक रेले का निधन |_60.1

FAQs

शास्त्रीय नृत्य के जनक कौन है?

लखनऊ घराने के ईश्वरी प्रसाद को कत्थक का जनक माना जाता है।

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.