Categories: National

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में ‘मिट्टी कैफे’ का उद्घाटन किया

भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) डीवाई चंद्रचूड़ ने अन्य न्यायाधीशों के साथ भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) के परिसर में ‘मिट्टी कैफे’ (Mitti cafe) का उद्घाटन किया। नवनिर्मित कैफे पूरी तरह से दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा चलाया जाता है। कैफ़े के प्रबंधक दृष्टिबाधित हैं, उन्हें सेलेब्रल पाल्सी है। इस अवसर पर एक छोटे सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांगों ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर राष्ट्रगान भी सांकेतिक भाषा में गाया गया था।

उद्घाटन समारोह के दौरान सीजेआई ने सभी से कैफे में आने और इस पहल का समर्थन करने का अनुरोध किया। मिट्टी कैफे एक एनजीओ द्वारा चलाया जा रहा है जो विशेष जरूरतों वाले लोगों के साथ काम करता है।

 

मिट्टी कैफे: एक नजर में

बता दें, मिट्टी कैफे एक एनजीओ द्वारा शुरू किया गया है, जो विशेष जरूरतों वाले लोगों के साथ काम करता है। उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करता है। मिट्टी कैफे की निदेशक आयशा आलम ने बताया, ‘मिट्टी कैफे से विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा। करीब 500 दिव्यांग 500 दिव्यांग लोग कैफे से सीधे जुड़े हुए हैं और 1200 विकलांग कैफे से जुड़े हैं।’

बता दें, एनजीओ ने साल 2017 में काम करना शुरू किया था। तबसे लेकर अबतक पूरे भारत में 41 ऐसे कैफे खोल चुका है और दिव्यांग लोगों के लिए काम करने के अवसर खोल दिए। एनजीओ की सीईओ-संस्थापक अलीना आलम हैं। एनजीओ को एक महिला नेतृत्व टीम द्वारा चलाया जाता है।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

हरशरण कौर त्रेहन PSPCL की पहली महिला डायरेक्टर (कमर्शियल) बनीं

हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…

2 hours ago

रेलवे हुआ स्मार्ट! शिकायत निवारण और भीड़ प्रबंधन के लिए एआई-सक्षम ऐप्स की शुरुआत

भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…

3 hours ago

मेड इन इंडिया: नड्डा ने कसौली सेंटर में स्वदेशी टीडी वैक्सीन लॉन्च की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…

3 hours ago

ICICI की नई ‘स्वास्थ्य पेंशन योजना’: रिटायरमेंट योजना और स्वास्थ्य सुरक्षा का स्मार्ट संयोजन

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पेंशन फंड ने 20 फरवरी 2026 को पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण…

5 hours ago

राज्य कैबिनेट ने बिहार में महत्वाकांक्षी एयरपोर्ट परियोजना को दी स्वीकृति

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने सारण जिले के सोनपुर…

5 hours ago