
न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि क्रिस हिपकिंस देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे, जोकि जैसिंडा अर्डर्न की जगह लेंगे। लेबर पार्टी की ओर से बताया गया कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में जैसिंडा अर्डर्न की जगह लेने के लिए हिपकिंस एकमात्र उम्मीदवार हैं। इसलिए ये तय माना जा रहा है कि वही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। बता दें 64 सांसदों या कॉकस की मीटिंग में उन्हें देश के नए नेता के रूप में चुने जाने की उम्मीद है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
हिपकिंस की नियुक्ति से पहले अर्डर्न अपना इस्तीफा गवर्नर जनरल को सौंप देंगी। बता दें स्थानीय मीडिया संगठन ने एक रिसर्च होरिजन रिसर्च पोल दिखाया था, जिसमें बताया गया था कि 26 फीसदी लोग हिपकिंस को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। क्रिस हिपकिंस साल 2008 में पहली बार लेबर पार्टी के सांसद चुने गए थे। हिपकिंस नवंबर 2020 में COVID-19 के लिए मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद लोकप्रिय हो गए। वर्तमान में उनके पास पुलिस, लोक सेवा और शिक्षा मंत्रालय है। इसके अलावा हिपकिंस सदन के नेता के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी का कार्यकाल इसी साल समाप्त हो जाएगा। देश में 14 अक्टूबर को चुनाव हैं। इस बीच हिपकिंस को देश की जिम्मेदारी मिली है। लेबर पार्टी को सत्ता में लाने के लिए क्रिस हिपकिंस को कड़ी मेहनत करनी होगी। अर्डर्न के इस्तीफे की घोषणा से पहले टैक्सपेयर्स यूनियन-क्यूरिया पोल में लेबर पार्टी की लोकप्रियता में 31.7% की गिरावट देखी गई, जबकि विपक्षी न्यूज़ीलैंड नेशनल पार्टी को 37.2% उत्तरदाताओं का समर्थन प्राप्त था।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने घोषणा करते हुए सबको चौंका दिया कि वह 7 फरवरी तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। 26 अक्टूबर 2017 को जैसिंडा न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी थीं। 37 साल की उम्र में जैसिंडा दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रमुख बनी थीं। अर्डर्न का चौंकाने वाला फैसला साढ़े पांच साल के कार्यकाल के बाद आया है।



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


