Categories: International

चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला मीथेन से उड़ने वाला रॉकेट

चीन की एक निजी अंतरिक्ष कंपनी 12 जुलाई 2023 को दुनिया के पहले मीथेन-लिक्विड ऑक्सीजन रॉकेट को कक्षा में लॉन्च किया है। इस कदम ने नेक्स्ट जेनरेशन के लॉन्च व्हीकल्स को अंतरिक्ष में भेजने में अमेरिकी प्रतिद्वंदी स्पेसएक्स को पछाड़ दिया है।

बता दें कि चीन की निजी एयरोस्पेस कंपनी लैंडस्पेस ने 12 जुलाई 2023 को सुबह 9 बजे (स्थानीयसमयानुसार) गोबी रेगिस्तान में स्थित जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से जुके-2 नाम के रॉकेट को लॉन्च किया। इस रॉकेट की लॉन्चिंग सफल रही है और ये सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित हो गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला ये दुनिया का पहला रॉकेट बन गया है, जो पूरी तरह से मीथेन और तरल ऑक्सीजन द्वारा संचालित है।

 

इस साल की शुरुआत में अमेरिका की रिलेटिविटी स्पेस कंपनी का टेरान 1 और स्पेसएक्स कंपनी का स्टारशिप मीथेन ऑक्सीजन से चलने वाले रॉकेट अपने पहले प्रयास में कक्षा में पहुंचने में विफल रहे थे। इससे पहले चीनी कंपनी ने 14 दिसंबर को जुक-2 नाम के रॉकेट को लॉन्च किया था, लेकिन तब ये कक्षा में स्थापित होने में फेल हो गया। लेकिन चीन ने अपने दूसरे प्रयास में ये मुकाम हासिल कर लिया।

मीथेन-संचालित इंजन अपने उच्च प्रदर्शन और कम परिचालन लागत के साथ विशेष रूप से दोबारा प्रयोग करने वाले रॉकेटों की विकासशील प्रवृत्ति के लिए उपयुक्त हैं। जुके-2 का सफल प्रक्षेपण इस साल चीन के निजी एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक बड़ी सफलता है।

 

  Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago