Categories: Sci-Tech

चीन ने इजिप्ट के साथ मिलकर लॉन्च किया मिस्रसैट 2 सेटेलाइट

चीन ने अफ्रीकी महाद्वीप के देश मिस्र के साथ अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाते हुए एक नया स्पेसक्राफ्ट मिस्रसैट 2 ( MisrSat 2) लॉन्च किया है। इसे चीन के लॉन्ग मार्च 2C कैरियर रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया है। गोबी मरुस्थल ( Gobi Desert) के पास स्थित जिकुआन सेटेलाइट लांच सेंटर से इसे लॉन्च किया गया है। यह एक ऑप्टिकल रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट है। चीन ने मिस्र को सेटेलाइट असेंबली इंटीग्रेशन टेस्टिंग सेंटर के निर्माण में भी मदद दिया है। चीन ने कहा है कि यह मिस्र के साथ डीप हाई टेक एयरोस्पेस सहयोग को बढ़ावा देने वाली घटना साबित होगी।

इस सेटेलाइट से कृषि क्षेत्र, राष्ट्रीय संसाधनों, शहरी नियोजन, तटीय परिवर्तन निगरानी आदि मामलों में मदद मिलेगी। अहम बात यह है कि चीन और इजिप्ट के बीच संबंधों में जितनी मजबूती आएगी वह भारत इजिप्ट संबंधों को कहीं न कहीं प्रभावित करेगा। भारत इस समय इजिप्ट के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत से मजबूत करने की नीति पर चल रहा है। वेस्ट एशिया की राजनीति के विवादों के समाधान में इजिप्ट की भूमिका काफी प्रभावी रही है। जब से इजिप्ट को ब्रिक्स का नया सदस्य बनाने की घोषणा हुई है तब से चीन और भारत दोनों ही मिस्र के साथ बेहतर जुड़ाव के प्रयास कर रहे हैं। अफ्रीकी महाद्वीप में सामरिक आर्थिक पकड़ मजबूत बनाने में भारत और चीन दोनों के लिए इजिप्ट लाभदायक है। चीन पिछले वर्ष कह चुका है कि चीन और मिस्र अपने हितों की रक्षा के लिए ”एक समान दृष्टिकोण और रणनीति” साझा करते हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत ने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “वीएम फ्रेम्स” प्रतियोगिता शुरू की

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…

34 mins ago

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में निधन

अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में 90 वर्ष की…

2 hours ago

सरकार का ऑनलाइन गेमिंग पर बड़ा फैसला, 1 मई से लागू होंगे नए नियम

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन गेमिंग नियमों को अधिसूचित…

3 hours ago

Atal Pension Yojana में रिकॉर्ड नामांकन, 9 करोड़ का आंकड़ा पार

अटल पेंशन योजना (APY) ने 21 अप्रैल, 2026 तक इस योजना में कुल 9 करोड़…

4 hours ago

भारत का कपड़ा निर्यात 2025-26 में 2.1 फीसदी बढ़कर 3.16 लाख करोड़ रुपये

भारत के टेक्सटाइल सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 में एक्सपोर्ट…

5 hours ago

अंग्रेज़ी भाषा दिवस 2026: वैश्विक संचार में अंग्रेज़ी का महत्व

अंग्रेजी भाषा दिवस 2026, 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाएगा, ताकि वैश्विक संचार…

5 hours ago