Categories: State In News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का उद्घाटन किया। इसका आयोजन राज्‍य के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्‍टेडियम में किया गया। इसका आयोजन 06 अक्‍टूबर से 06 जनवरी, 2023 तक किया जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने इस दिन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ब्रोशर का भी विमोचन किया, जिसमें इससे संबंधित सारी जानकारियां मौजूद हैं। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता और विशिष्ट पहचान यहां की ग्रामीण परंपराओं और रीति रीवाजों से है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

गौरतलब है कि इसके तहत हर ब्‍लाक, हर जिले में स्‍थानीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन छह स्‍तरों में किया जा रहा है, जिसमें महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए दो अलग-अलग वर्ग हैं। प्रतियोगिता में बच्‍चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी शामिल होंगे। ग्रामीण परिवेश से जुड़े इन खेलों को लेकर संभवत: देश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है।

 

पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया

 

मालूम हो कि यह पहली दफा है जब छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 14 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है जैसे कि गिल्ली डंडा, पिट्टूल, लंगड़ी दौड़, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा की प्रतियोगिता वगैरह। इसका मकसद छत्तीसगढ़ की संस्‍कृति को आगे ले जाने और खेलकूद को बढ़ावा देना है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • छत्तीसगढ़ राजधानी: रायपुर;
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल;
  • छत्तीसगढ़ राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

6 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

7 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

7 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

7 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

8 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

9 hours ago