Categories: Uncategorized

छत्तीसगढ़ सरकार ने “इंदिरा वन मितान” योजना का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा “इंदिरा वन मितान” योजना शुरू की गई है। इस नई योजना का लक्ष्य राज्य के वनवासियों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत, सरकार राज्य के आदिवासी क्षेत्रों के 10,000 गांवों में युवाओं के समूह बनाएगी और वे सभी वन आधारित आर्थिक गतिविधियों का संचालन करने के लिए जिम्मेदार होंगे। इन आर्थिक गतिविधियों से वनवासियों के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे।
इस योजना के तहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुसूचित क्षेत्रों में 19 लाख परिवारों को युवा समूहों के माध्यम से कवर करने की योजना बनाई है। ये समूह पेड़ों का प्रबंधन भी करेंगे और वन क्षेत्रों में पेड़ों से वनोपज एकत्र करेंगे। इसके अलावा वे वन उपज की सही कीमत सुनिश्चित करने के लिए वन उपज की खरीद की भी व्यवस्था करेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल; राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Pod Taxi Project: बिना ड्राइवर चलेगी भारत की पहली पॉड टैक्सी, जानें सबकुछ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 07 अप्रैल 2026 को भारत की पहली चालक रहित…

15 mins ago

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

15 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

17 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

18 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

18 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

18 hours ago