Categories: State In News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने राज्य में 2 नए जिलों का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में दो नए जिलों सक्ती और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। पिछले 4 साल के दौरान कांग्रेस सरकार में प्रदेश को 6 नए जिले मिले हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हम पुरखों का सपना पूरा कर रहे हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

CM बघेल ने कहा कि, शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोल रहे हैं। अब तक पूरे प्रदेश में 289 स्कूल खुले हैं। आने वाले साल में 422 स्कूल और नए स्कूल खोलेंगे। जिलों के उद्घाटन की शुरुआत पहले मनेंद्रगढ़ से हुई। CM बघेल ने प्रदेश के 32वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया।

100 बेड के अस्पताल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से मनेंद्रगढ़, चिरमिरी और भरतपुर के विकास के लिए 3-3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि चिरमिरी के 100 बेड के अस्पताल को जिला अस्पताल बनाया जाएगा। मनेन्द्रगढ के सिद्ध बाबा मंदिर भी पर्यटन विभाग विकसित करेगा।

पृष्ठभूमि

छत्तीसगढ़ गठन के समय साल 2000 में 16 जिले थे, जबकि अब इनकी संख्या बढ़कर 33 होने वाली है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन कर दिया है। इसके बाद सक्ती भी नया जिला बनेगा।

छत्तीसगढ़ के जिले

  1. बालोद
  2. बलौदा बाजार
  3. बलरामपुर
  4. बस्तर
  5. बेमेतरा
  6. बीजापुर
  7. बिलासपुर
  8. दंतेवाड़ा
  9. धमतरी
  10. दुर्गा
  11. गरियाबंद
  12. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  13. जांजगीर-चंपा
  14. जशपुर
  15. कबीरधाम
  16. कांकेर
  17. कोंडागांव
  18. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
  19. कोरबा
  20. कोरिया
  21. महासमुंद
  22. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
  23. मोहला-मानपुर-अम्बागढ़
  24. मुंगेलिक
  25. नारायणपुर
  26. रायगढ़
  27. रायपुर
  28. राजनंदगांव
  29. सारंगढ़-बिलाईगढ़
  30. शक्ति
  31. सुकमा
  32. सूरजपुर
  33. सरगुजा

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago