छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में दो नए जिलों सक्ती और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। पिछले 4 साल के दौरान कांग्रेस सरकार में प्रदेश को 6 नए जिले मिले हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हम पुरखों का सपना पूरा कर रहे हैं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
CM बघेल ने कहा कि, शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोल रहे हैं। अब तक पूरे प्रदेश में 289 स्कूल खुले हैं। आने वाले साल में 422 स्कूल और नए स्कूल खोलेंगे। जिलों के उद्घाटन की शुरुआत पहले मनेंद्रगढ़ से हुई। CM बघेल ने प्रदेश के 32वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से मनेंद्रगढ़, चिरमिरी और भरतपुर के विकास के लिए 3-3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि चिरमिरी के 100 बेड के अस्पताल को जिला अस्पताल बनाया जाएगा। मनेन्द्रगढ के सिद्ध बाबा मंदिर भी पर्यटन विभाग विकसित करेगा।
छत्तीसगढ़ गठन के समय साल 2000 में 16 जिले थे, जबकि अब इनकी संख्या बढ़कर 33 होने वाली है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन कर दिया है। इसके बाद सक्ती भी नया जिला बनेगा।
कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…
गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…
मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…
तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…
हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…