जाने-माने शेफ विकास खन्ना को प्रतिष्ठित एशिया गेम चेंजर अवार्ड 2020 से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार उन्हें पुरे भारत में COVID-19 महामारी के दौरान लाखों लोगों को बड़े पैमाने पर अपने भोजन वितरण अभियान ‘FeedIndia’ के माध्यम से खाना-खिलाने के लिए दिया जाएगा। वह अग्रणी संगठन द्वारा चुने गए छह सम्मानों में से एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने भारत से हजारों मील दूर न्यूयॉर्क स्थित बैठे अपने मैनहट्टन घर से अपने विशाल भोजन वितरण अभियान को सफलतापूर्वक चलाया।
अमेरिका के एक गैर-लाभकारी संगठन एशिया सोसाइटी द्वारा साल 2014 में एशिया के भविष्य के लिए सकारात्मक योगदान देने वाले सच्चे नेताओं की पहचान करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए एशिया गेम चेंजर अवार्ड्स की शुरुआत की गई थी।



IBM ने भारत में लॉन्च किया पहला Infrastr...
2026 में दुनिया पर राज करने वाले बैंक कौ...
Spoorthi Programme: महिलाओं के लिए L&...

