Home   »   लैंगिक हिंसा के खिलाफ केंद्र का...

लैंगिक हिंसा के खिलाफ केंद्र का ‘नई चेतना’ अभियान

लैंगिक हिंसा के खिलाफ केंद्र का 'नई चेतना' अभियान |_3.1

केंद्र सरकार लैंगिक हिंसा के खिलाफ महिलाओं व लड़कियों को जागरूक करने के लिए एक माह का ‘नई चेतना अभियान’ शुरू कर रही है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह इसकी शुरुआत करेंगे। अभियान के तहत महिलाओं को हिंसा के खिलाफ उपलब्ध कानूनी व अन्य उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर यह अभियान शुरू होगा। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह इसे एक जन आंदोलन बनाने के इरादे से शंखनाद करेंगे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा कि यह दुखद है कि बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं अभी भी लिंग आधारित हिंसा को सामान्य मानते हैं। यह दृष्टिकोण बदलने की जरूरत है। सिन्हा ने कहा कि बदलाव लाने के लिए हम खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं व लड़कियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा के खिलाफ एक महीने का अभियान शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया जनता का आंदोलन होगा। इसके पीछे विचार यह है कि लैंगिक हिंसा के मामलों को चर्चा के केंद्र में लाना और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए उपलब्ध नियमों व उपलब्ध तंत्र व उपायों के जरिए उनकी समस्या या शिकायतों के समाधान की जानकारी देना है।

Find More News Related to Schemes & Committees

UMEED Scheme Transforming Future of Rural Women of J&K_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *