केंद्र सरकार ने बांग्लादेश सीमा की स्थिति पर नजर रखने के लिए समिति गठित की

केंद्र सरकार ने बांग्लादेश में बवाल के बीच बॉर्डर पर नजर रखने के लिए एक समिति बनाई है। गृह मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। इस समिति का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एडीजी, पूर्वी कमान करेंगे। यह समिति भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की निगरानी करेगी और संकट के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। समिति में छह सदस्य होंगे। बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन और तख्तापलट के बाद भारत ने सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। खास तौर पर अवैध रूप से घुसपैठ नहीं हो इसके लिए बीएसएफ जवान अलर्ट हैं।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मौजूदा स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ बातचीत का एक चैनल बनाए रखेगी। जिससे भारतीय नागरिकों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मंत्रालय के अनुसार, समिति में IG, BSF फ्रंटियर मुख्यालय दक्षिण बंगाल, IG, BSF फ्रंटियर मुख्यालय त्रिपुरा, सदस्य (योजना और विकास), भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण और LPAI सचिव इसके सदस्य होंगे।

पृष्ठभूमि

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और उसके बाद छात्रों द्वारा किए गए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश में अशांति बढ़ गई है। अवामी लीग समर्थकों और अल्पसंख्यक समुदायों पर हाल ही में हुए हमलों ने तनाव बढ़ा दिया है, जिसके कारण भारत को सीमा पर एहतियाती कदम उठाने पड़े हैं। वहीं बीते दिन गुरूवार को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। इस सरकार के प्रमुख नोबल पुरूस्कार विजेता मोहम्मद युनूस को बनाया गया है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गगनयान IADT-02 क्या है? ISRO ने किया अहम एयर ड्रॉप टेस्ट, जानिए

गगनयान मिशन के लिए दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) 10 अप्रैल, 2026 को सतीश…

6 mins ago

ज्योतिराव फुले जयंती 2026: भारत में 200वीं जयंती वर्ष की शुरुआत

भारत हर साल 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाता है। वे भारतीय…

18 mins ago

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

15 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

16 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

16 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

18 hours ago