Categories: Uncategorized

केंद्र ने PFC लिमिटेड को “महारत्न” का दर्जा दिया

 

भारत सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (Power Finance Corporation Ltd – PFC) को ‘महारत्न (Maharatna)’ का दर्जा दिया है। नया दर्जा पीएफसी को अधिक परिचालन और वित्तीय स्वायत्तता देगा। पीएफसी को 1986 में विद्युत मंत्रालय के स्वामित्व में एक भारतीय वित्तीय संस्थान के रूप में शामिल किया गया था। यह भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी है, जो विशेष रूप से पावर सेक्टर को समर्पित है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

IBPS RRB क्लर्क मेन्स और SBI क्लर्क मेन्स 2021 परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स GA पॉवर कैप्सूल: Download PDF

पीएफसी को ‘महारत्न’ का दर्जा देने से वित्तीय निर्णय लेने के दौरान पीएफसी बोर्ड को बढ़ी हुई शक्तियां प्रदान होंगी। ‘महारत्न’ सीपीएसई का बोर्ड वित्तीय संयुक्त उद्यम और पूर्ण सब्सिडियरी इकाइयों को लेकर इक्विटी निवेश का फैसला कर सकता है साथ ही देश और विदेश में विलय और अधिग्रहण का निर्णय कर सकता है  हालांकि, इसके लिये सीमा संबंधित कंपनी के नेटवर्थ के 15 प्रतिशत तक सीमित है, यह एक परियोजना में अधिकतम 5,000 करोड़ रुपये तक हो सकता है. बोर्ड कर्मियों और मानव संसाधन प्रबंधन और प्रशिक्षण से संबंधित योजनाओं की संरचना और कार्यान्वयन भी कर सकता है। वे प्रौद्योगिकी संयुक्त उद्यम या दूसरों के बीच अन्य रणनीतिक गठबंधन में भी प्रवेश कर सकते हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की स्थापना: 16 जुलाई 1986;
  • पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी: रविंदर सिंह ढिल्लन ।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

15 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

15 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

16 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

16 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

17 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

17 hours ago