Home   »   कैरोलिना अरुजो ने जीता वर्ष 2020...

कैरोलिना अरुजो ने जीता वर्ष 2020 का रामानुजन प्राइज फॉर यंग मैथेमेटिशियन

 

कैरोलिना अरुजो ने जीता वर्ष 2020 का रामानुजन प्राइज फॉर यंग मैथेमेटिशियन |_3.1

वर्ष 2020 का युवा गणितज्ञ रामानुजन पुरस्कार (2020 Ramanujan Prize for Young Mathematicians) ब्राजील के रियो डी जनेरियोके इंस्टीट्यूट फॉर प्योर एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स (IMPA) की मैथेमेटिशियन डॉ. कैरोलिना अरुजो (Carolina Araujo) को प्रदान किया गया है। उनका कार्य क्षेत्र बीरेशनल ज्यामिति (birational geometry) पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य एलजेब्रा प्रकारों की संरचना को वर्गीकृत करना और उनका वर्णन करना है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्तपोषित यह पुरस्कार ICTP (International Centre for Theoretical Physics) और अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ (International Mathematical Union) के सहयोग से विकासशील देशों में बीजीय ज्यामिति के क्षेत्र में काम करने वाले किसी एक शोधार्थी को दिया जाता है।

कैरोलिना अरुजो (Carolina Araujo) के बारे में:

अंतर्राष्ट्रीय गणित संघ में गठित महिलाओं की गणित समिति की उपाध्यक्ष डॉ. अरुजो, यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली गैर-भारतीय महिला गणितज्ञ हैं और दुनिया भर की सभी महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल होंगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ अध्यक्ष: कार्लोस केनिग
  • अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ मुख्यालय स्थान: बर्लिन, जर्मनी
  • अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ अभिभावक संगठन: अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद
  • अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ की स्थापना: 1920

Find More Awards News Here

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *