Categories: Sci-Tech

सुदूर आकाशगंगा में परमाणु हाइड्रोजन से उत्पन्न रेडियो सिग्नल का चला पता

धरती के अलावा अंतरिक्ष में अनगिनत ऐसी चीजे हैं, जो सभी रहस्यों से भरी पड़ी हैं। इनके पीछे छिपे राज और तथ्यों का पता लगाने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक दिन-रात लगे रहते हैं। इसी कड़ी में कनाडा स्थित मैकगिल विश्वविद्यालय और बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुणे में जायंट मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप (GMRT) के डाटा की मदद से एक दूर की आकाशगंगा में परमाणु हाइड्रोजन से निकलने वाले रेडियो सिग्नल का पता लगाया है। इसके बाद से खगोलीय क्षेत्र में हलचल मच गई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

खगोवविदों की हर छोटी-बड़ी बात लोगों के बीच चर्चाओं का विषय बन जाती है। नई खोज से भविष्य में अलग-अलग संभावनाओं को भी एक छोर मिलता है। हाल में आकाशगंगा में परमाणु हाइड्रोजन से निकलने वाले रेडियो सिग्नल का पता चला। खगोविदो के अनुसार, यह सिग्नल बहुत अधिक दूरी से मिला है। साथ ही यह 21 सेमी के मजबूत लेंस से उत्सर्जित पहली पुष्टि भी है।

 

परमाणु हाइड्रोजन के बारे में जानें

 

आपको बता दें कि परमाणु हाइड्रोजन एक आकाशगंगा में तारे के निर्माण के लिए बुनियादी ईंधन है। जब आस-पास के माध्यम से गर्म आयनित गैस (ionized gas) आकाशगंगा में गिरती है, तो गैस बेहद ठंडी हो जाती है और इसके बाद यह परमाणु हाइड्रोजन बनाती है। फिर यह मॉलीक्यूलर हाइड्रोजन बन जाती है और इससे सुंदर तारों का निर्माण होता है।

 

जानें किस तरह हुई खोज

 

कनाडा स्थित मैकगिल विश्वविद्यालय और बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के खगोलविदों ने यह खोज गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग के माध्यम से की है। इसमें स्रोत द्वारा उत्सर्जित प्रकाश एक अन्य बड़ी चीज की उपस्थिति के कारण मुड़ा हुआ था, जिससे सिग्नल के बारे में पता चला। टीम ने यह भी देखा कि इस विशेष आकाशगंगा का परमाणु हाइड्रोजन मास इसके तारे के मास से लगभग दोगुना था। इन परिणामों से यह साबित हुआ कि अधिक दूरी वाली आकाशगंगा से परमाणु गैस को एक ही समान लैंस से देखा जा सकता है।

More Sci-Tech News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago