Categories: International

Cambodia: पीएम हुन सेन ने की इस्तीफे की घोषणा

लंबे समय से कंबोडिया के प्रधानमंत्री पद पर बने हुए हुन सेन ने कहा कि वह तीन सप्ताह में प्रधानमंत्री पद छोड़ देंगे और अपने सबसे बड़े बेटे को पद सौंप देंगे। हाल ही में हुए चुनाव में पीएम हुन सेन के बड़े बेटे ने संसद में पहली बार जीत दर्ज की है। हुन सेन ने कहा कि राष्ट्रीय चुनाव आयोग द्वारा हुए चुनाव के अंतिम नतीजों की रिपोर्ट आने के बाद उनके बेटे को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया जाएगा। चुनाव में कम्बोडियन पीपुल्स पार्टी (सीपीपी) ने 125 में से 120 सीटें जीती हैं।

यह घोषणा हुन सेन की कम्बोडियन पीपुल्स पार्टी (Cambodian People’s Party) द्वारा सप्ताहांत के चुनावों में भारी जीत हासिल करने के बाद की गई है। हालांकि, पश्चिमी देशों और अधिकार संगठनों ने चुनाव की ‘न तो स्वतंत्र और न ही निष्पक्ष’ कहकर आलोचना की और कहा कि चुनाव में देश के मुख्य विपक्ष को दबा दिया गया। हुन सेन 38 वर्षों से कंबोडिया के निरंकुश नेता रहे हैं, लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि वह अगले पांच साल के कार्यकाल के दौरान अपने सबसे बड़े बेटे हुन मानेट (Hun Manet) को यह पद सौंप देंगे।

 

हुन मानेट कौन है?

45 साल के हुन मैनेट फिलहाल देश की सेना के प्रमुख हैं। एशिया में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले नेता हुन सेन ने एक टेलीविजन संबोधन में में कहा कि उन्होंने राजा नोरोडोम सिहामोनी (Norodom Sihamoni) को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया था और राजा एक औपचारिकता के तहत सहमत हो गए थे।

 

हुन सेन के बारे में

हुन सेन वियतनाम छोड़ने से पहले 1970 के दशक में नरसंहार के लिए जिम्मेदार कट्टरपंथी कम्युनिस्ट खमेर रूज में एक मध्य-रैंकिंग कमांडर थे। जब वियतनाम ने 1979 में खमेर रूज को सत्ता से बेदखल कर दिया, तो वह जल्द ही हनोई द्वारा स्थापित नई कंबोडियाई सरकार के वरिष्ठ सदस्य बन गए। हुन सेन ने नाममात्र के लोकतांत्रिक ढांचे में एक निरंकुश रूप में सत्ता बनाए रखी। हुन मानेट अमेरिकी सैन्य अकादमी वेस्ट प्वाइंट से स्नातक हैं और उन्होंने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री और ब्रिटेन में ब्रिस्टल विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

 

   Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

2 hours ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago