Categories: Uncategorized

कैबिनेट ने सॉवरेन गोल्ड बांड योजना के दिशानिर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सॉवरेन स्वर्ण बांड(एसजीबी) योजना के दिशानिर्देशों को संशोधित करने के लिए मंजूरी दी है.

इस योजना के संशोधन के दो सेट दिए गए हैं:
1. योजना की विशेषताओं में इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विशिष्ट परिवर्तन किए गए हैं, जिसका उद्देश्य, लक्ष्य के अनुसार वित्त को जुटाने, और सोने के आयात के कारण आर्थिक तनाव कम करने और चालू खाता घाटे (सीएडी) को कम करना है.
2. वित्त मंत्रालय को निर्देश दिए गए है कि विभिन्न ब्याज दरों और जोखिम संरक्षण के साथ एसजीबी के संस्करणों को डिज़ाइन और पेश किया जाए ताकि विभिन्न श्रेणियों के निवेशकों को निवेश विकल्प प्रदान किया जा सके. वित्त मंत्रालय (जारीकर्ता), वित्त मंत्री के अनुमोदन से इस योजना की सुविधाओं में संशोधन करने की शक्ति प्रदान करता है जो एक विशेष किश्त और उसकी अधिसूचना के गुणों को अंतिम रूप देने के बीच समय सीमा को कम करने का प्रयास है.
इस योजना में विशिष्ट परिवर्तनों को अनुमोदित किया गया है:
i. वित्तीय वर्ष के लिए निवेश की सीमा को प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4 किलोग्राम तक बढ़ा दिया गया है, हिंदु अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के लिए 4 किग्रा और ट्रस्ट और सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित की गयी समान संस्थाओं के लिए के लिए 20 किग्रा है.
ii. उच्चतम सीमा की वित्तीय वर्ष के आधार पर गणना की जाएगी और इसमें द्वितीयक बाजार में व्यापार के दौरान खरीदे गए एसजीबी शामिल किये जायेंगे.
iii. निवेश की उच्चतम सीमा बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा अनुप्रासंगिक रूप में शामिल नहीं होंगी.
iv. एसजीबी ‘ऑन टैप’ पर उपलब्ध होगा. एनएसई, बीएसई, बैंक और डाक विभाग के साथ परामर्श के आधार पर, ‘ऑन टैप’ बिक्री का अनुकरण करने के लिए उत्पाद की विशेषताएं को वित्त मंत्रालय द्वारा अंतिम रूप दिया जायेगा.
स्त्रोत- प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB)
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

Pod Taxi Project: बिना ड्राइवर चलेगी भारत की पहली पॉड टैक्सी, जानें सबकुछ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 07 अप्रैल 2026 को भारत की पहली चालक रहित…

1 hour ago

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

17 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

19 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

19 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

19 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

19 hours ago