Categories: Uncategorized

कैबिनेट ने दूरसंचार क्षेत्र में 100% FDI को मंजूरी दी

 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उच्च स्तर के कर्ज से जूझ रहे दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को राहत प्रदान करने के लिए दूरसंचार क्षेत्र में कई संरचनात्मक और प्रक्रिया सुधारों को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कुल 9 संरचनात्मक और 5 प्रक्रिया सुधारों को मंजूरी दी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

IBPS RRB क्लर्क मेन्स और SBI क्लर्क मेन्स 2021 परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स GA पॉवर कैप्सूल: Download PDF

राहत पैकेज से रोजगार के अवसरों की रक्षा और सृजन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने, तरलता बढ़ाने, निवेश को प्रोत्साहित करने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (Telecom Service Providers – TSPs) पर नियामक बोझ को कम करने की उम्मीद है।

कुछ प्रमुख घोषित सुधार इस प्रकार हैं:

  • AGR की परिभाषा में बदलाव: एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (Adjusted Gross Revenue – AGR) की परिभाषा में बदलाव किया गया है और अब सभी नॉन-टेलीकॉम रेवेन्यू को AGR से हटा दिया जाएगा।
  • युक्तिसंगत स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क: स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क पर ब्याज की मासिक चक्रवृद्धि वार्षिक चक्रवृद्धि द्वारा प्रतिस्थापित की जाती है और एमसीएलआर + 2% सूत्र के आधार पर ब्याज दर कम हो जायेगा। लाइसेंस शुल्क, स्पेक्ट्रम उपयोगकर्ता शुल्क और सभी प्रकार के शुल्क के भुगतान पर जुर्माना पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है।
  • बकाया पर चार साल की मोहलत: दूरसंचार क्षेत्र के वैधानिक बकाया पर चार साल के लिए अधिस्थगन की घोषणा की गई है। यह 1 अक्टूबर, 2021 से लागू होगा ।
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI): सरकार ने स्वचालित मार्ग के तहत दूरसंचार क्षेत्र में FDI को 49% से बढ़ाकर 100% कर दिया है।
  • नीलामी कैलेंडर तय: अब से स्पेक्ट्रम नीलामी प्रत्येक वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही में आयोजित की जाएगी।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • संचार मंत्री: अश्विनी वैष्णव।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

11 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

13 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

13 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

13 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

13 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

14 hours ago